
चार आरोपी। फोटो पत्रिका
Bharatpur Illegal Mining : भरतपुर के रुदावल में खनन माफिया ने 15 दिन में तीसरी बार पुलिस टीम पर हमला कर दिया। रुदावल थाने के गांव चुरारी डांग के पास अवैध खनन रोकने गई पुलिस टीम पर खनन माफिया ने हमला कर कब्जे में ली गई एलएनटी मशीन छुड़ा ले गए।
रुदावल थाने के एएसआइ भरतलाल ने 13 नामजद सहित 5-6 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। चुरारी डांग में अवैध खनन होने की सूचना मिली तो हेड कांस्टेबल दाताराम के नेतृत्व में कांस्टेबल अभिषेक, महेश, कृष्णाराम खनन पहुंचे और एलएनटी मशीन जब्त कर ली। इसके बाद खनन माफिया के लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया और मारपीट की।
घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आईजी कैलाशचंद्र बिश्नोई व एसपी दिगंत आनंद के निर्देशन एवं एएसपी हरिराम कुमावत व सीओ नीरज भारद्वाज के सुपरविजन में एसएचओ नरेश शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
टीम ने घटना के आरोपी गांव चुरारी डांग निवासी विजय सिंह (25 वर्ष) पुत्र राजाराम गुर्जर, रामजीत उर्फ रामो (25 वर्ष) पुत्र पूरन गुर्जर, प्रेम सिंह उर्फ भुट्टी (50 वर्ष) पुत्र महाराज सिंह एवं गांव बैसोरा निवासी सुनील (22 वर्ष) पुत्र उदयसिंह को गिरफ्तार किया है।
अवैध खनन होने की सूचना पर खनिज विभाग, राजस्व विभाग व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खनन स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में टीम को अवैध खननकर्ताओं द्वारा मौके से अवैध खनन कर सेण्ड स्टोन की चोरी करना पाया गया। इस पर खनिज विभाग ने अवैध खननकर्ताओं पर करीब 2 करोड़ 25 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई गई है।
राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी : https://bit.ly/4bg81fl
Updated on:
12 Jan 2026 07:52 am
Published on:
11 Jan 2026 03:04 pm

बड़ी खबरें
View Allभरतपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
