
bjp leader illegal complex demolished after cm helpline complaint
mp news: मध्यप्रदेश के बैतूल में शनिवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीजेपी नेता के अवैध कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर चला दिया। बीजेपी नेता ने सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से कॉम्प्लेक्स का निर्माण कर रखा था जिसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर की गई थी। जिसके बाद जांच में अतिक्रमण हटाने और जुर्माना वसूलने के आदेश दिए गए थे। बीजेपी नेता ने हाईकोर्ट में अपील दाखिल की थी लेकिन अपील खारिज होने के बाद प्रशासन ने अवैध कॉम्प्लेक्स को जमींदोज कर दिया।
बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी तहसील के चोपना बाजार में बीजेपी नेता तपन विश्वास सहित तीन-चार अन्य लोगों ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर अवैध कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया था। इस अवैध कॉम्प्लेक्स की आधी दुकानें भी बेची जा चुकी थीं। स्थानीय निवासी के द्वारा बीजेपी नेता के अवैध कॉम्प्लेक्स निर्माण की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद शिकायत की स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने जांच की और अवैध निर्माण पाए जाने पर तहसीलदार ने पूर्व में इस प्रकरण में 40 हजार रुपये के जुर्माने का नोटिस जारी किया था। जिसके बाद बीजेपी नेता तपन विश्वास के द्वारा हाईकोर्ट में अपील की गई थी।
हाईकोर्ट में अपील खारिज होने के बाद प्रशासन ने शनिवार को बीजेपी नेता तपन विश्वास के अवैध कॉम्प्लेक्स को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया। प्रशासन ने साफ कहा है कि शासकीय भूमि पर कब्जा करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी सख्ती जारी रहेगी। बीजेपी नेता के अवैध कॉम्प्लेक्स को जमींदोज करने की कार्रवाई के दौरान मौके पर एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस बल तैनात रहा जिससे कि शांतिपूर्ण तरीके से कार्रवाई हो सके।
Updated on:
28 Feb 2026 05:20 pm
Published on:
28 Feb 2026 04:46 pm
बड़ी खबरें
View Allबेतुल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
