30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेतुल, Feb 23, 2026

पर्यटन का बड़ा केंद्र बनेगा बैतूल का सापना लेक व्यू रिसोर्ट

बैतूल। मध्यप्रदेश में सतपुड़ा की वादियों के बीच बसे बैतूल में देश भर के लोगों को पर्यटन की एक बड़ी सौगात मिलना किसी उपलब्धि से कम नही है।यह बात सापना जलाशय के किनारे प्रदेश सरकार की अनूठी योजना के तहत पर्यटन विभाग के सहयोग से बनाए गए सापना लेक व्यू रिसोर्ट का शुभारंभ करने के […]

patrika news

बैतूल। मध्यप्रदेश में सतपुड़ा की वादियों के बीच बसे बैतूल में देश भर के लोगों को पर्यटन की एक बड़ी सौगात मिलना किसी उपलब्धि से कम नही है।यह बात सापना जलाशय के किनारे प्रदेश सरकार की अनूठी योजना के तहत पर्यटन विभाग के सहयोग से बनाए गए सापना लेक व्यू रिसोर्ट का शुभारंभ करने के लिए पहुंचे सभी सम्मानित अतिथियों के द्वारा कही गई।रविवार को दोपहर में बेहद ही गरिमा के साथ संपन्न हुए शुभारंभ कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके , बैतूल के प्रभारी मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल , पूर्व केन्द्रीय मंत्री व मण्डला के सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते, राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि , भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार जी, नेपानगर विधायक मंजू दादू , जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष पद्मश्री मोहन नागर, श्री रुक्मणि बालाजीपुरम मन्दिर के संस्थापक सेम वर्मा , समाजसेवी राजीव खण्डेलवाल, प्रसिद्ध गजल गायक चंदन दास समेत गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।सभी अतिथियों का स्वागत सापना लेक व्यू रिसोर्ट संचालक अतुल शुक्ला, श्रद्धा शुक्ला, हरिओम शुक्ला समेत शुक्ला परिवार के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ देकर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संचालकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सापना के किनारे बेहद सुंदर रिसोर्ट बनाया गया है।यह स्थान बैतूल को अलग पहचान देने का काम करेगा।आसपास से सैकड़ों टूरिस्ट आएंगे। इस रिसोर्ट से आसपास के लोगों को रोजगार भी उपलब्ध होगा।उन्होंने संचालकों से कहा कि यहां पर पर्यटकों की सुविधाओं को देखते हुए अन्य सुविधाएं भी प्रारंभ कराई जाएं।केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि बेहद अच्छा स्थान बनाया गया है। यहां पर देश भर से पर्यटक आ पाएंगे और सतपुड़ा की सुरम्य वादियों में अपने परिवार के साथ समय बिता सकेंगे।प्रभारी मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने कहा कि जिस परिकल्पना के साथ सुंदर पर्यटक स्थल को बनाया गया है वह सफल हो इसके लिए संचालक बधाई के पात्र हैं। प्रदेश सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जो कार्य प्रारंभ किए हैं वे अब साकार रूप में सामने आ रहे हैं। इससे राेजगार का सृजन भी हो रहा है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व मण्डला के सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते ने बेहद सुंदर स्थान बनाने के लिए सरकार और संचालकाें को बधाई देते हुए कहा कि यह बैतूल ही नहीं पूरे प्रदेश में सबसे अच्छा स्थान बनेगा। कार्यक्रम के उपरांत सभी अतिथियों ने रिसोर्ट में उपलब्ध सभी सुविधाओं का अवलोकन कर जल पर्यटन भी किया।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें