31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेमेतरा, May 31, 2026

MLA Dipesh Sahu: ड्राइवर की बेटी संग सात फेरे लेंगे विधायक दीपेश साहू, सामूहिक मंडप में होगी शादी, बैलगाड़ी से निकली बारात

MLA Dipesh Sahu: वीआईपी कल्चर और फिजूलखर्ची से दूर रहकर सरकारी योजना के मंच पर बेमेतरा विधायक दीपेश साहू आज ड्राइवर की बेटी संग सात फेरे लेंगे। कार्यक्रम में सीएम साय वर-वधु को आशीर्वाद देंगे...

MLA dipesh sahu, Dipesh sahu Marriage

BPL परिवार की तरुणा संग सात लेंगे विधायक दीपेश साहू ( Photo - X ID MLA Dipesh sahu )

Bemetara MLA Dipesh Sahu: छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत बेमेतरा विधायक दीपेश साहू शादी करेंगे। बता दें कि जिला मुख्यालय स्थित बेसिक स्कूल मैदान में आज शासकीय 'मुख्यमंत्री कन्यादान सामूहिक विवाह योजना' के तहत 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। वहीं राज्य के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब कोई वर्तमान विधायक वीआईपी कल्चर और फिजूलखर्ची से दूर रहकर इस तरह सरकारी योजना के मंच पर विवाह कर सादगी का मिसाल पेश कर रहा है।

MLA Dipesh Sahu: सरकारी नौकरी छोड़कर आए राजनीति में

बीजेपी नेता और विधायक दीपेश साहू सरकारी शिक्षक से राजनीति में आए। नौकरी छोड़कर वे राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। भाजपा में शामिल होने के बाद वे पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष समेत कई संगठनात्मक पदों पर रहे। वे आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में BPL परिवार की तरुणा साहू के साथ सात फेरे लेंगे।

बैलगाड़ी से निकली बारात

विधायक दीपेश साहू की शादी का वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं आज विधायक की बारात बैलगाड़ी से निकली। साथ में छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री भी शामिल हुए। सामने आए फोटो में उपमुख्यमंत्री अरूण साव दूल्हा बने विधायक दीपक के साथ नजर आ रहे हैं। कार्यक्रम स्थानीय ग्रामीण परंपरा और संस्कृति को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है। दूसरी ओर इस शादी को लेकर शहर से लेकर गांवों में खूब चर्चा हो रही है। बेमेतरा शहर में कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त माहौल है।

पिता पेश से ड्राइवर

विधायक दीपेश साहू की होने वाली दुल्हन गरीब परिवार से है। जानकारी के अनुसार तरुणा साहू मूल रूप से दुर्ग जिले की धमधा तहसील के बिरोदा गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने MA तक पढ़ाई की है। पिता देवनारायण साहू पेशे से ड्राइवर हैं, जबकि माता मालती साहू गृहिणी हैं। परिवार में उनके एक भाई टिकेंद्र साहू हैं। वर्तमान में उनका परिवार बेमेतरा में रहता है। विधायक दीपेश साहू ने कहा है कि वह जिस लड़की से शादी करने जा रहे हैं वह बीपीएल परिवार से आती है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शादी के लिए सरकार की तरफ से जो पैसा मिलता है वह पैसा मेधावी छात्राओं को देंगे।

मुख्यमंत्री ने की विधायक की तारीफ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधायक दीपेश साहू के फैसले की तारीफ की है। सीएम ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा-"जब कोई जनप्रतिनिधि अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण निर्णयों में से एक के लिए सामाजिक सरोकार से जुड़े आयोजन को चुनता है, तो वह केवल विवाह नहीं करता, बल्कि समाज के सामने एक सकारात्मक उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।"

सीएम व मंत्रियों की मौजूदगी में गूंजेगी शहनाई

विधायक दीपेश साहू की इस सादगीपूर्ण पहल का जिला प्रशासन ने भी स्वागत किया है। प्रशासन की ओर से इसके लिए बकायदा आधिकारिक निमंत्रण पत्र जारी किए गए हैं। इस भव्य और ऐतिहासिक आयोजन में सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विशेष रूप से शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद देंगे। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद विजय बघेल, उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा सहित प्रदेश मंत्रिमंडल के कई सदस्य और अन्य विधायक भी इस अनूठे विवाह के साक्षी बनेंगे।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें