29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्ती, May 02, 2026

प्रेमी को जिंदा जला कर प्रेमिका फरार…दो बच्चों की मां के साथ लिव इन में था पीड़ित, क्षेत्र में हड़कंप

बस्ती जिले में प्रेमिका की बेवफाई से प्रेमी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। कुछ दिनों से साथ रह रही दो बच्चों की मां ने शुक्रवार की रात सो रहे प्रेमी के शरीर पड़ आग लगा दी।

Woman sets lover on fire

महिला ने प्रेमी को जलाया (Photo- Patrika)

बस्ती जिले में रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बरहुआ गांव में शुक्रवार की देर रात एक प्रेमिका ने कमरे में सो रहे प्रेमी को जिंदा जला दिया। उसके बाद कमरा बाहर से बंद करके फरार हो गई। जब आग शरीर को पकड़ ली, तब वह बदहवास होकर उठा और कमरे के रोशनदान से कूद कर किसी तरह जान बचाई। इस दौरान वह बुरी तरह से झुलस गया।

जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा पीड़ित

पीड़ित की चीख पुकार सुन आस- पास के लोग उसे कैली अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकाें ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। प्रेमी की मां की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रेमी मेडिकल कॉलेज में जिदंगी और मौत से जूझ रहा है।

बीती रात प्रेमी को जला कर प्रेमिका हुई फरार

जानकारी के अनुसार, बरहुआ गांव के रहने वाले 26 वर्षीय रामचंद्र गुप्ता एक महिला के साथ अपने घर पर लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। महिला पहले से शादी शुदा थी और उसका पति से तलाक हो गया था। शुक्रवार की रात दोनों खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए। करीब 11 बजे कमरे में धुआं निकलने लगा, उस समय कमरा बाहर से बंद था। रामचंद गुप्ता ने कमरे में बने रोशनदान के सहारे किसी तरह बाहर कूदे, लेकिन वह पूरी तरह से झुलस गए थे।

मुहल्ले के लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

चीख सुनकर मुहल्ले के लोग भी एकत्र हो गए। इसके बाद परिजनों के साथ उन्हें लेकर कैली अस्पताल आए। वहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई, घटना के बाद प्रेमिका मौके से फरार हो गई। रामचंद्र गुप्ता की मां सरस्वती देवी ने बताया कि उसका बेटा एक महिला के साथ ढाई माह से रह रहा था। उसी ने बेटे को कमरे में बंद कर जला दिया है।

मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

पुलिस ने पीड़ित की मां की तहरीर पर महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक मुंडेरवा प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि बरहुआ गांव में एक महिला ने प्रेमी को कमरे में बंद कर जला दिया था। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। पीड़ित युवक की मां की तहरीर पर प्रेमिका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, मामले की जांच चल रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें