10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bassi: ‘होशियार’ बेटी की मौत के बाद घर में मचा कोहराम, 4 घंटे रेस्क्यू के बाद मिला 25 साल की युवती का शव, 4th ग्रेड भर्ती में हो गया था चयन

Rajasthan News:बस्सी क्षेत्र के शंकरपुरा गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। खेत में बने फार्म पॉन्ड में गिरने से 25 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जो हाल ही में चतुर्थ श्रेणी भर्ती में चयनित हुई थी। चार घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव बाहर निकाला जा सका।

2 min read
Google source verification
Bassi Accident

रेस्क्यू करती टीम और मृतका की फाइल फोटो: पत्रिका

Woman Drowns In Farm Pond: बस्सी के देवगांव पंचायत समिति तूंगा क्षेत्र के शंकरपुरा गांव में रविवार सुबह एक पल की चूक ने परिवार की खुशियां छीन ली। खेत में बने फार्म पॉन्ड के पास कृषि कार्य के लिए गई एक युवती का पैर फिसल गया और वह 12 फीट गहरे पानी में डूब गई। कुछ ही घंटों में यह खबर गांव-ढाणी में फैल गई और शंकरपुरा शोक में डूब गया। चार घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद जब शव बाहर निकला, तो मौके पर मौजूद हर आंख नम थी।

कृषि कार्य के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार शंकरपुरा निवासी सीमा (25) पुत्री टीकमदास स्वामी तड़के घर के पास स्थित फार्म पॉन्ड पर काम के लिए गई थी। इसी दौरान फिसलन के कारण वह संतुलन खो बैठी और गहरे पॉन्ड में जा गिरी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन व ग्रामीण तलाश में निकले। फार्म पॉन्ड के पास चप्पल दिखाई देने पर अनहोनी की आशंका पुख्ता हुई और तुरंत प्रशासन को सूचना दी गई।

4 घंटे का संघर्ष, सिविल डिफेंस ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही कोटखावदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय स्तर पर प्रयास सफल नहीं होने पर जयपुर से सिविल डिफेंस टीम बुलाई गई। टीम ने कठिन परिस्थितियों में करीब चार घंटे तक सघन रेस्क्यू चलाया और अंततः गहरे पानी से शव बरामद किया। इस दौरान ग्रामीण मौके पर डटे रहे।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे की खबर से गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रतिभा और मेहनत की मिसाल थी सीमा

मृतका सीमा पढ़ाई में प्रतिभाशाली थी। राज्य सरकार की लैपटॉप-टैबलेट योजनाओं में उसने अव्वल स्थान हासिल किया था। हाल ही में घोषित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के परिणाम में भी उसका चयन हुआ था। परिवार और गांव को उससे बड़ी उम्मीदें थीं, जो एक हादसे में टूट गई।

फार्म पॉन्ड सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि फार्म पॉन्ड के चारों ओर सुरक्षा जाली-फेंसिंग के नियमों की सख्ती से पालना कराई जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।