8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Marwar Weather: तो क्या मारवाड़ से छूमंतर हुई सर्दी, दिन में तपने लगा बाड़मेर, जानिए आने वाले 7 दिनों का मौसम

Rajasthan Weather Update: मारवाड़ सहित प्रदेश के कई हिस्सों में दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जिससे सर्दी का असर कम होता जा रहा है। अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान है।

less than 1 minute read
Google source verification
Winter is over, Winter is over in Marwar, Winter is over in Rajasthan, IMD winter is over, summer, summer in Rajasthan, winter weather report, IMD weather report, 7 day weather report, weather of my village, winter in my village, summer in my village, Jodhpur weather, Barmer weather, Marwar weather, सर्दी खत्म, सर्दी खत्म इन मारवाड़, सर्दी खत्म इन राजस्थान, आईएमडी सर्दी खत्म, गर्मी, राजस्थान में गर्मी, सर्दी वेदर रिपोर्ट, आईएमडी वेदर रिपोर्ट, ७ दिन वेदर रिपोर्ट, मेरे गांव का मौसम, मेरे गांव में सर्दी, मेरे गांव में गर्मी, जोधपुर का मौसम, बाड़मेर का मौसम, मारवाड़ का मौसस

दिन में चुभने लगी धूप। फोटो- पत्रिका

IMD Weather Update बाड़मेर। मारवाड़ सहित प्रदेश के कई हिस्सों में ठंड का असर दिन के समय लगभग समाप्त होता दिख रहा है। लगातार बढ़ते तापमान ने मौसम का मिजाज बदल दिया है और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर पहुंचने लगा है। अधिकांश जिलों में दिन का पारा 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया, जबकि 15 शहरों में रात का तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।

बाड़मेर सबसे गर्म

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार अगले एक सप्ताह तक आसमान साफ रहने और तापमान में इसी तरह की स्थिति बने रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा और तेज धूप निकली। दूसरे दिन भी बाड़मेर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा पाली, जालोर, जैसलमेर और जोधपुर में पारा करीब 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। हनुमानगढ़ और सिरोही को छोड़कर शेष लगभग सभी प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री या उससे अधिक रिकॉर्ड किया गया।

दिन में गर्मी

तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण दिन में गर्मी महसूस की जा रही है। लोगों ने अब दिन के समय गर्म कपड़े पहनना कम कर दिया है और सामान्य परिधान अपनाने लगे हैं। राजधानी जयपुर में भी धूप तेज रही और अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य शहरों में पिलानी 28.9, अजमेर 28.3, जैसलमेर 29.2, चित्तौड़गढ़ 29.6, बीकानेर 29.2, नागौर 29, डूंगरपुर 29.4, दौसा 28.7, चूरू 28.6 और भीलवाड़ा 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।