4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाड़मेर, Jun 04, 2026

बाड़मेर में दो दिन से लापता युवक की टांके में मिली लाश, परिजनों ने पत्नी पर जताया हत्या का शक

बाड़मेर जिले के सदर थाना क्षेत्र में मालपुरा से नोखड़ा जाने वाली सड़क पर स्थित एक टांके में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक दो दिन से लापता था। टांके के पास मिले बैग के आधार पर उसकी पहचान की गई, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।

man found dead in tank

फोटो पत्रिका नेटवर्क

Barmer News : बाड़मेर। जिले के सदर थाना क्षेत्र में मालपुरा से नोखड़ा जाने वाली सड़क पर स्थित एक टांके में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक दो दिन से लापता था। टांके के पास मिले बैग के आधार पर उसकी पहचान की गई, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने मृतक की पत्नी सहित तीन लोगों पर हत्या का संदेह जताते हुए पुलिस को रिपोर्ट सौंपी है।

पुलिस के अनुसार, गरल निवासी तेजाराम (42) पुत्र गोमाराम जालोर में मजदूरी करता था। वह 2 जून को जालोर से अपने गांव लौटने के लिए रवाना हुआ था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरान ग्रामीणों को टांके के पास एक बैग मिला, जिससे उन्हें संदेह हुआ।

ग्रामीणों ने टांके में झांककर देखा तो एक युवक का शव नजर आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बैग में मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान तेजाराम के रूप में हुई। इसके बाद शव को बाहर निकालकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

लंबे समय से चल रहा था विवाद

मृतक के भाई महेशाराम ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि तेजाराम और उसकी पत्नी के बीच कथित अवैध संबंधों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन विवाद समाप्त नहीं हुआ। पत्नी दो बच्चों को लेकर 2 जून की रात को घर से बाहर रही थी। बुधवार को सुबह घर पर आई है।

जांच में जुटी पुलिस

परिजनों ने पत्नी चितल देवी सहित तीन लोगों पर हत्या कर शव टांके में डालने का संदेह जताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों ने युवक की मौत के पीछे उसकी पत्नी पर संदेह जताया है। सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है। संदिग्धों से पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल गांव में घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें