6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाड़मेर में शिक्षक पर जानलेवा हमला, मिलने आ रहे रिश्तेदार की सड़क हादसे में मौत

धोरीमन्ना के खरड़ में गुरुवार देर शाम एक शिक्षक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। घटना में शिक्षक सत्यप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification

photo AI generator

बाड़मेर। धोरीमन्ना के खरड़ में गुरुवार देर शाम एक शिक्षक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। घटना में शिक्षक सत्यप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के बाद उन्हें परिजनों द्वारा धोरीमन्ना के राजकीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बाड़मेर रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार शिक्षक सत्यप्रकाश अपने घर के सामने स्थित अपने भूखंड में बैठे हुए थे, तभी कुछ लोगों ने अचानक उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें सिर, हाथ, गर्दन और पैरों पर गंभीर चोटें आईं।

रिश्तेदार की सड़क हादसे में मौत

इस मारपीट की घटना में घायल शिक्षक के पास अस्पताल पहुंचने के लिए उनके रिश्ते में भाई सोहनलाल तथा एक अन्य व्यक्ति कार से आ रहे थे। रास्ते में अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से जा टकराई। इस भीषण हादसे में चालक सोहनलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सोहनलाल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

गांव में छाया मातम

एक ही घटना से जुड़ी दो अलग-अलग घटनाओं में गंभीर चोट और मौत से गांव में मातम छा गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस द्वारा मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।