
Barmer Depot AC Sleeper Bus (Patrika File Photo)
Barmer Depot AC Sleeper Bus: बसों की कमी से जूझ रहे रोडवेज डिपो बाड़मेर को जल्द ही राहत मिलेगी। अनुबंध पर बसों के संचालन को लेकर रोडवेज मुख्यालय जयपुर के टेंडर जारी करने पर जल्द ही 13 नई बसें डिपो में शामिल होंगी।
बता दें कि दो बसों के टेंडर स्वीकृत होने पर इनका संचालन शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। इससे बाड़मेर और राज्य के अन्य जिलों के लोगों को आवागमन को लेकर अच्छी सुविधा मिलेगी।
वर्तमान में रोडवेज डिपो बाड़मेर से प्रदेश की राजधानी जयपुर सहित जोधपुर, कोटा, सीकर, सिरोही,उदयपुर और कई बड़े शहरों के लिए बसों का संचालन होता है। प्रतिदिन बाड़मेर से 70 बसें संचालित होती हैं। बाड़मेर से जोधपुर, जयपुर, दिल्ली और अहमदाबाद के लिए सीमित साधारण व एक्सप्रेस रेलगाड़ियों पर आमजन के आवागमन का मुख्य साधन बसें ही हैं।
यात्री भार की तुलना में बसों की संख्या कम होने से लोगों को प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। जयपुर, कोटा, सीकर और झुंझुनूं आदि शहरों के लिए नाममात्र बसें संचालित होती हैं। इससे इन शहरों की यात्रा को लेकर लोगों को सर्वाधिक परेशानी होती है।
रोडवेज मुख्यालय जयपुर ने बाड़मेर के लिए 3 एसी स्लीपर, 2 टू बाई टू एसी, 4 नॉन एसी स्लीपर, 2 थ्री बाई टू बस व 2 टू बाई टू नॉन एसी बसों के टेंडर जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार, 2 थ्री बाई टू नॉन एसी बसों की बॉडी निर्माण का कार्य जारी है। मार्च में इनके मिलने की उम्मीद है। शेष बसें अगले दो से तीन महीनों में उपलब्ध होंगी।
टेंडर जारी किए गएमुख्यालय ने अनुबंध पर नई बसों के संचालन को लेकर टेंडर जारी किए हैं। बसों के मिलने पर यात्रियों की सुविधा और जरूरत को ध्यान में रखते हुए संचालन किया जाएगा। नई बसों से बड़े शहरों के लिए आवागमन सुविधा में उल्लेखनीय सुधार होगा।
-ओमप्रकाश पूनिया, मुख्य प्रबंधक रोडवेज डिपो बाड़मेर
Updated on:
17 Feb 2026 02:33 pm
Published on:
17 Feb 2026 02:22 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
