4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दीपक स्वीट्स के समोसे में ऐसा क्या निकला कि एफएसडीए की टीम ने मारा छापा, घी और समोसे के लिए सैंपल

शहर के दीपक स्वीट्स पर एक ग्राहक के समोसे से चौंकाने वाला मामला सामने आया। शिकायत मिलते ही खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) हरकत में आया और प्रतिष्ठान पर छापा मारकर घी व बीकानेरी समोसे के सैंपल सील कर जांच के लिए भेज दिए।

2 min read
Google source verification

बरेली। शहर के दीपक स्वीट्स पर एक ग्राहक के समोसे से चौंकाने वाला मामला सामने आया। शिकायत मिलते ही खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) हरकत में आया और प्रतिष्ठान पर छापा मारकर घी व बीकानेरी समोसे के सैंपल सील कर जांच के लिए भेज दिए।

मढ़ीनाथ निवासी देश दीपक सोमवार रात करीब आठ बजे दीपक स्वीट्स में बीकानेरी समोसा खाने पहुंचे थे। आरोप है कि समोसा खाते वक्त अचानक उनके मुंह में कोई सख्त चीज आई। जब बाहर निकालकर देखा तो वह पिन्नी थी। भोजन में इस तरह की वस्तु देखकर वह सन्न रह गए और मौके पर ही विरोध जताया।

शिकायत पर मैनेजर की हंसी, ग्राहक का फूटा गुस्सा

पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने इस गंभीर लापरवाही की शिकायत मैनेजर रजत से की, तो उसने मामले को हल्के में लेते हुए हंसकर टाल दिया। इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये से नाराज ग्राहक ने तुरंत खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना दे दी, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया।

FSDA का औचक छापा, घी-सामग्री के नमूने सील

मंगलवार को FSDA की टीम इंस्पेक्टर इंदरजीत के नेतृत्व में दीपक स्वीट्स पहुंची। अचानक हुई कार्रवाई से दुकान में अफरा-तफरी मच गई। टीम ने मौके से करीब एक लीटर देशी घी और बीकानेरी समोसे के नमूने लेकर सील किए और उन्हें प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिया।

लैब रिपोर्ट के बाद होगी सख्त कार्रवाई

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल ने बताया कि सभी नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं। लैब रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। यदि जांच में लापरवाही या खाद्य मानकों का उल्लंघन पाया गया, तो संबंधित प्रतिष्ठान पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद शहर के मिठाई और नाश्ते के कारोबारियों में खलबली मच गई है। खाद्य सुरक्षा को लेकर FSDA की सख्ती से कई प्रतिष्ठान सतर्क मोड में आ गए हैं।

मालिक की सफाई: गुणवत्ता से समझौता नहीं

दीपक स्वीट्स के मालिक अतुल कुमार गुप्ता ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनका प्रतिष्ठान वर्षों से ग्राहकों की सेवा कर रहा है और गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाता। उन्होंने जांच में पूरा सहयोग देने की बात कही और कहा कि सच्चाई लैब रिपोर्ट आने के बाद सामने आएगी।