15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुस्लिम प्लंबर के घर फंदे से लटका मिला राजस्थान की युवती का शव, गांव में मचा हड़कंप, प्रेम संबंध की आशंका…

बिशारतगंज थाना क्षेत्र में एक मुस्लिम युवक के घर हिंदू युवती का शव फंदे से लटका मिला। युवक काम से लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जवाब नहीं मिला, तो दरवाजा तोड़ा गया।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। बिशारतगंज थाना क्षेत्र में एक मुस्लिम युवक के घर हिंदू युवती का शव फंदे से लटका मिला। युवक काम से लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जवाब नहीं मिला, तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर युवती पंखे के कुंडे से लटकी मिली।

मृतका की पहचान राजस्थान के भरतपुर निवासी 30 वर्षीय सीता के रूप में हुई है। वह पिछले कुछ समय से पराबहाउद्दीनपुर गांव निवासी नन्हे उर्फ जहूर के साथ रह रही थी। जहूर पेशे से प्लंबर है। ग्रामीणों में चर्चा है कि जहूर सीता को प्रेमजाल में फंसाकर राजस्थान से अपने गांव ले आया था और पत्नी की तरह रख रहा था। हाल के दिनों में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था।

सूचना पर पहुंची पुलिस, फोरेंसिक टीम ने की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घर की बारीकी से जांच की और साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

सीओ नितिन कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं बिशारतगंज थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मृतका के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। परिजनों के आने और तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच जारी है।