29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली, May 25, 2026

किराये के कमरे में मिली फार्मा ट्रेनी युवक की लाश, मौत से पहले VIDEO में बोला- इन लोगों ने जीना हराम कर दिया

Bareilly प्रेमनगर इलाके में किराये पर रहकर फार्मा ट्रेनिंग कर रहे युवक की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी। कमरे में युवक की मौत के बाद जब परिजनों ने उसका मोबाइल देखा तो उसमें एक ऐसा वीडियो मिला, जिसने पूरे मामले को रहस्यमय बना दिया।

up news

मृतक युवक

बरेली। प्रेमनगर इलाके में किराये पर रहकर फार्मा ट्रेनिंग कर रहे युवक की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी। कमरे में युवक की मौत के बाद जब परिजनों ने उसका मोबाइल देखा तो उसमें एक ऐसा वीडियो मिला, जिसने पूरे मामले को रहस्यमय बना दिया। वीडियो में युवक ने दो युवतियों समेत तीन लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि वह मानसिक प्रताड़ना से टूट चुका है।

गौतमबुद्धनगर के सोरखा गांव निवासी 32 वर्षीय दीपक बरेली में रहकर फार्मा संबंधी प्रशिक्षण ले रहा था। मौत से पहले बनाए गए वीडियो में उसने सुमित, काजल और शिवानी नाम के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में दीपक बेहद परेशान दिखाई दे रहा है और कह रहा है कि लगातार मानसिक दबाव और तनाव की वजह से वह यह कदम उठा रहा है।

प्रेम संबंध बना तनाव की जड़, दूसरे रिश्तों पर हुआ था विवाद

मृतक के भाई राहुल कुमार ने बताया कि दीपक का नामजद युवतियों में से एक के साथ प्रेम संबंध था। दोनों सहमति से साथ रह रहे थे। परिजनों का आरोप है कि युवती के अन्य लोगों से भी संबंध थे, जिसको लेकर पिछले कुछ समय से दीपक तनाव में था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था। परिवार को शक है कि यही विवाद आखिरकार मौत की वजह बन गया। परिजनों के मुताबिक दीपक ने तीन दिन पहले ही अपना किराये का कमरा बदला था। इसके बाद अचानक उसकी मौत की खबर आई। स्थानीय लोगों ने परिवार को सूचना दी, जिसके बाद परिजन बरेली पहुंचे। कमरे से मिले वीडियो और हालात ने परिवार के शक को और गहरा कर दिया है।

पोस्टमॉर्टम में ब्रेन हेमरेज जैसी स्थिति, पुलिस कई एंगल पर जांच में जुटी

पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम में ब्रेन हेमरेज जैसी स्थिति सामने आई है, लेकिन मौत के पीछे की असली वजह अभी साफ नहीं हुई है। मृतक के भाई की तहरीर पर प्रेमनगर पुलिस ने सुमित, काजल और शिवानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच दरोगा राम रतन सिंह को सौंपी गई है। पुलिस वीडियो की फॉरेंसिक जांच कराने की तैयारी में है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें