29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली, May 27, 2026

पूर्णागिरी से लौट रही नवविवाहिता चलती ट्रेन से गिरी, लोहे के पोल से टकराया सिर, मौके पर मौत

Bareilly पूर्णागिरी देवी के दर्शन कर खुशियों के साथ घर लौट रहा एक परिवार बुधवार सुबह चीख-पुकार में बदल गया। बदायूं की 25 वर्षीय नवविवाहिता खुशबू गुप्ता चलती ट्रेन से नीचे गिर गईं और लोहे के पोल से सिर टकराने के बाद उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

up news

ट्रेन से गिरकर महिला की मौत (फोटो- पत्रिका)

बदायूं की 25 वर्षीय नवविवाहिता खुशबू गुप्ता चलती ट्रेन से नीचे गिर गईं और लोहे के पोल से सिर टकराने के बाद उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि ट्रेन में बैठे यात्रियों की भी चीख निकल गई। कुछ ही सेकंड में पति की आंखों के सामने पत्नी की सांसें थम गईं। हादसे में जान गंवाने वाली महिला पूर्णागिरी देवी के दर्शन करके अपने घर लौट रही थी।

ट्रेन के गेट पर ताजी हवा लेने गई थी महिला

बदायूं जिले के कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव बमनौसी निवासी खुशबू गुप्ता अपने पति अंकित माहेश्वरी और मां के साथ पूर्णागिरी देवी के दर्शन कर लौट रही थीं। ट्रेन में भीषण गर्मी और उमस के चलते उनका जी मिचलाने लगा। परिजनों ने बताया कि खुशबू ने उल्टी आने की बात कही और ताजी हवा लेने के लिए ट्रेन के दरवाजे के पास जाकर बैठ गई। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा।

अचानक बिगड़ा संतुलन, चलती ट्रेन से नीचे गिरी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेन भमोरा थाना क्षेत्र में रम्पुरा अंडरपास के पास पहुंचते थी, तभी अचानक खुशबू का संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते वह चलती ट्रेन से नीचे जा गिरी। गिरते समय उसका सिर रेलवे लाइन किनारे लगे लोहे के पोल से जा टकराया। जोरदार टक्कर लगते ही खुशबू ने दम तोड़ दिया।

पति की आंखों के सामने उजड़ गई दुनिया

हादसे के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। पति अंकित चीखते हुए नीचे उतरे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आसपास मौजूद यात्रियों की भी आंखें नम हो गईं। बताया जा रहा है कि खुशबू की शादी नवंबर महीने में हुई थी। शादी के कुछ ही महीनों बाद इस हादसे ने परिवार की सारी खुशियां छीन लीं।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही भमोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद गांव बमनौसी में मातम पसरा हुआ है। जिसने भी इस घटना के बारे में सुना, वह सन्न रह गया। परिवार वालों का कहना है कि खुशबू देवी दर्शन कर बेहद खुश थीं, लेकिन किसी को नहीं पता था कि लौटते वक्त मौत उनका इंतजार कर रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें