29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली, May 26, 2026

पत्नी से विवाद के चलते युवक ने लगाई फांसी, कमरे में लटका मिला शव, उड़ गए परिजनों के होश

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में घरेलू कलह ने एक और घर उजाड़ दिया। पत्नी से लंबे समय से चल रहे विवाद से परेशान एक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी।

Youth found hanging inside room

फंदे पर लटका मिला युवक

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में घरेलू कलह ने एक और घर उजाड़ दिया। पत्नी से लंबे समय से चल रहे विवाद से परेशान एक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह जब परिवार वालों ने कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर का दृश्य देखकर चीख-पुकार मच गई। युवक का शव दुपट्टे के सहारे कमरे में लटका मिला। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

पत्नी मायके में रह रही थी, तनाव में था सोनू

घटना बारादरी थाना क्षेत्र के लोदी टोला मोहल्ले की है। यहां रहने वाले 25 वर्षीय सोनू पुत्र महबूब का अपनी पत्नी से काफी समय से विवाद चल रहा था। परिवार वालों के मुताबिक आए दिन होने वाले झगड़ों के कारण उसकी पत्नी मायके में रह रही थी। पत्नी के अलग रहने से सोनू मानसिक तनाव में रहने लगा था। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से वह काफी परेशान और गुमसुम दिखाई देता था।

रात में कमरे में गया, सुबह फंदे पर लटका मिला शव

बताया जा रहा है कि सोमवार रात सोनू खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया था। देर रात तक किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया। मंगलवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को चिंता हुई। आवाज देने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद जब दरवाजा खोला गया तो परिवार वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। सोनू का शव दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। यह दृश्य देखकर घर में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस, जांच शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही बारादरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। इस मामले में बारादरी इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि युवक का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें