Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संघर्ष से सशक्तिकरण तक… समाजवादी पार्टी की जुझारू नेता भारती चौहान को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी

समाजवादी पार्टी (महिला सभा) ने बरेली की जुझारू और कर्मठ महिला नेत्री भारती चौहान को प्रदेश महासचिव का पद सौंपकर संगठन में नई ऊर्जा का संचार किया है। पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि भारती चौहान ने लंबे समय तक संगठन के लिए समर्पित भाव से कार्य किया है और उनके संघर्षशील रवैये, निष्ठा और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह दायित्व उन्हें सौंपा गया है।

2 min read
Google source verification

सपा नेत्री भारती चौहान (फोटो सोर्स: पत्रिका)

बरेली। समाजवादी पार्टी (महिला सभा) ने बरेली की जुझारू और कर्मठ महिला नेत्री भारती चौहान को प्रदेश महासचिव का पद सौंपकर संगठन में नई ऊर्जा का संचार किया है। पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि भारती चौहान ने लंबे समय तक संगठन के लिए समर्पित भाव से कार्य किया है और उनके संघर्षशील रवैये, निष्ठा और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह दायित्व उन्हें सौंपा गया है।

बरेली की पहचान बनी समाजवादी महिला नेत्री

भारती चौहान की गिनती बरेली के उन सक्रिय समाजवादी नेताओं में होती है जिन्होंने न सिर्फ पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया, बल्कि हर आंदोलन और जनसरोकार के मुद्दों पर अपनी दृढ़ उपस्थिति दर्ज कराई। महिलाओं के हक, समानता और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर वे हमेशा मुखर रही हैं। समाजवादी पार्टी की स्थानीय इकाइयों में उन्होंने बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाई है।

संघर्षशील और जनसमर्पित छवि

भारती चौहान की राजनीतिक यात्रा का हर पड़ाव संघर्ष से भरा रहा है। नगर निगम से लेकर ग्रामीण अंचलों तक वे महिलाओं की समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाती रही हैं। उन्होंने समाजवादी विचारधारा के अनुरूप “न्याय, सम्मान और बराबरी” को ही अपना संकल्प बनाया। यही वजह है कि उन्हें संगठन में “संघर्ष की प्रतीक और समाजवादी नारी शक्ति का चेहरा” कहा जाता है।

पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा

पार्टी के प्रति उनकी वफादारी और कर्मठता हमेशा चर्चा में रही है। किसी भी चुनाव या जनसंपर्क अभियान में वे अग्रिम पंक्ति में दिखाई देती हैं। कार्यकर्ताओं से जुड़ाव, नेतृत्व के प्रति समर्पण और संगठनात्मक अनुशासन उनकी पहचान बन चुकी है। उनके साथ काम करने वाले कार्यकर्ताओं का कहना है कि भारती चौहान हर परिस्थिति में पार्टी की रीति-नीति पर अडिग रहती हैं।

प्रदेश नेतृत्व ने जताया भरोसा

प्रदेश महिला सभा की अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि भारती चौहान जैसी कर्मठ और संघर्षशील कार्यकर्ता को प्रदेश महासचिव बनाना पार्टी संगठन को मजबूती देगा। उन्होंने भरोसा जताया कि भारती चौहान महिला मोर्चा के विस्तार और महिलाओं की भागीदारी को नई दिशा देंगी।

जिलेभर में बधाइयों का सिलसिला

भारती चौहान को यह जिम्मेदारी मिलने पर बरेली में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह यादव, समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा, बृजेश श्रीवास्तव, द्रोण कश्यप, जितेंद्र मुंडे, संजीव कश्यप, हरिओम प्रजापति और रामसेवक प्रजापति सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। भारती चौहान ने कहा कि यह जिम्मेदारी मेरे लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं समाजवादी पार्टी की विचारधारा और नेता अखिलेश यादव के विजन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करूंगी। महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से सशक्त करना मेरा पहला लक्ष्य रहेगा।”