29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली, May 25, 2026

मनौना धाम मंदिर परिसर से मासूम उठा ले गए आरोपी, मां के बयानों में उलझी पुलिस, CCTV में दिखे संदिग्ध

Bareilly आंवला के प्रसिद्ध मनौना धाम मंदिर परिसर से डेढ़ साल का मासूम रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। घटना के बाद मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने बच्चे के अपहरण की आशंका जताई है।

Toddler missing from temple premises

मनौना धाम से मासूम गायब

बरेली।आंवला के प्रसिद्ध मनौना धाम मंदिर परिसर से डेढ़ साल का मासूम रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। घटना के बाद मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने बच्चे के अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज में बच्चा दो संदिग्ध लोगों के साथ जाता दिखाई दिया है, जिसके बाद पुलिस ने तलाश तेज कर दी है। एसएसपी अनुराग आर्य ने मामले में पांच टीमें गठित कर सर्विलांस और एसओजी को भी लगा दिया है।

बदायूं जिले के उसहैत थाना क्षेत्र के असगुना गांव निवासी रमन मनौना धाम मंदिर में सफाई कर्मचारी हैं। रमन ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे उनके तीनों बच्चे खेलते हुए मुख्य सड़क की तरफ चले गए थे। कुछ देर बाद दो बच्चे वापस लौट आए और खीरा खाते हुए घर पहुंच गए, लेकिन डेढ़ वर्षीय ऋषभ वापस नहीं आया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों के होश उड़ गए। मामले की सूचना मिलते ही आंवला थाना पुलिस सक्रिय हो गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो उसमें बच्चा दो लोगों के साथ दिखाई दिया। इसके बाद अपहरण की आशंका और गहरा गई। पुलिस अब उन संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है।

मां के बयानों से उलझी जांच

जांच के दौरान पुलिस को परिवार के बयानों में विरोधाभास भी मिला है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पिता रमन बेहद साधारण और कम बोलने वाले व्यक्ति लगे, जबकि मां सोनिया ने अलग-अलग पुलिस अधिकारियों को अलग-अलग बातें बताईं। शाहजहांपुर के परौर थाना क्षेत्र के खजूरी गांव की मूल निवासी सोनिया ने पहले किसी बाहरी व्यक्ति के घर आने से इनकार किया, लेकिन बाद में कुछ लोगों के आने की बात स्वीकार की। इससे पुलिस की जांच कई दिशाओं में घूम गई है।

बच्चे ने खोला मेहमानों का राज

पुलिस टीम ने परिवार के दूसरे बच्चों से भी पूछताछ की। बड़े बच्चे ने बताया कि घटना से पहले दो लोग उनके घर आए थे। मां ने उन्हें चाय पिलाई थी और नमकीन भी मंगवाई थी। इस बयान के बाद पुलिस अब उन लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पुलिस अब परिवार और आसपास के लोगों के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। सर्विलांस टीम संदिग्ध नंबरों की लोकेशन और संपर्कों की जांच कर रही है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बच्चे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पांच टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही बच्चे को सकुशल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें