29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली टू आगरा यात्रियों को बड़ी राहत, छह साल बाद फिर दौड़ेगी ट्रेन, हर स्टेशन पर मिलेगी सहूलियत, रात को बैठे सुबह पहुंच जाएंगे

यात्रियों की लंबे समय से मांग पूरी हुई। बरेली-बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन छह साल बाद शुक्रवार से दौड़ना शुरू होगी। बरेली से यह ट्रेन रात 9.05 बजे रवाना होगी। शनिवार सुबह आगरा पहुंचेगी। यह ट्रेन आगरा के आधा दर्जन से अधिक स्टेशनों में रुकेगी। सुबह 9.50 बजे बांदीकुई पहुंचेगी।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। यात्रियों की लंबे समय से मांग पूरी हुई। बरेली-बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन छह साल बाद शुक्रवार से दौड़ना शुरू होगी। बरेली से यह ट्रेन रात 9.05 बजे रवाना होगी। शनिवार सुबह आगरा पहुंचेगी। यह ट्रेन आगरा के आधा दर्जन से अधिक स्टेशनों में रुकेगी। सुबह 9.50 बजे बांदीकुई पहुंचेगी।

दोपहर 2.45 बजे बांदीकुई रेलवे स्टेशन से बरेली के लिए रवाना होगी। शाम सात बजे आगरा से होते हुए एक फरवरी की सुबह 6.20 बजे बरेली पहुंचेगी। मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि बरेली-बांदीकुई पैसेंजर का संचालन हर दिन होगा। 12 कोच की ट्रेन में 10 साधारण श्रेणी के कोच होंगे। यह ट्रेन आगरा किला स्टेशन पर 15 मिनट रुकेगी।

बरेली-बांदीकुई पैसेंजर की टाइमिंग

31 जनवरी की सुबह 4.20 बजे चमरौला स्टेशन, 4.28 बजे बरहन स्टेशन, 4.45 बजे मितावली, 5 बजे एत्मादपुर, 5.08 बजे कुबेरपुर, 5.15 बजे छलेसर, 5.26 बजे यमुनाब्रिज, 5.55 बजे आगरा किला, 6.25 बजे ईदगाह, 6.38 बजे बिचपुरी, 6.47 बजे रायभा, 6.59 बजे अछनेरा, 7.08 बजे चिकसाना।

बांदीकुई-बरेली पैसेंजर की टाइमिंग

31 जनवरी की शाम 5.02 बजे अछनेरा, 5.13 बजे रायभा, 5.25 बजे बिचपुरी, 7 बजे ईदगाह, 7.20 बजे आगरा किला, 7.45 बजे यमुनाब्रिज, रात 8 बजे छलेसर, 8.14 बजे कुबेरपुर, 8.30 बजे एत्मादपुर, 9.10 बजे मितावली, 9.26 बजे बरहन, 9.36 बजे चमरौला स्टेशन।

Story Loader