29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली, May 26, 2026

बरेली में कुर्बानी से पहले सज गया शहर, जानिए किस मस्जिद में कितने बजे होगी नमाज, जुटेगा अकीदतमंदों का सैलाब

शहर में ईद-उल-अजहा को लेकर रौनक तेज हो गई है। मस्जिदों, दरगाहों और खानकाहों में तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच चुकी हैं। 28 मई को मनाई जाने वाली बकरीद पर नमाज़ के समय का ऐलान होते ही लोगों ने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है।

bareilly-eid-ul-azha-namaz-timing

प्रतिकात्मक चित्र

बरेली।शहर में ईद-उल-अजहा को लेकर रौनक तेज हो गई है। मस्जिदों, दरगाहों और खानकाहों में तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच चुकी हैं। 28 मई को मनाई जाने वाली बकरीद पर नमाज़ के समय का ऐलान होते ही लोगों ने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। इस बार बाकरगंज स्थित ईदगाह में सुबह 10 बजे मुख्य नमाज़ अदा की जाएगी, जबकि दरगाह आला हज़रत की रज़ा मस्जिद में सबसे आखिर में सुबह 10:30 बजे नमाज़ होगी।

सुबह 5:35 बजे से शुरू होगा सजदों का सिलसिला

दरगाह आला हजरत के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि शहर में सबसे पहली नमाज़ बाजार संदल खान स्थित दरगाह वली मियां की चांद मस्जिद में सुबह 5:35 बजे अदा की जाएगी। इसके बाद अलग-अलग इलाकों की मस्जिदों में नमाज़ का सिलसिला लगातार चलता रहेगा। ईद को लेकर बाजारों में भी भीड़ बढ़ गई है और लोग कपड़े, सेवइयां व कुर्बानी से जुड़ी खरीदारी में जुटे हैं।

गढ़ी मस्जिद में दो शिफ्टों में नमाज़, भीड़ संभालने की तैयारी

नमाजियों की भारी भीड़ को देखते हुए गढ़ी चौकी स्थित गढ़ी मस्जिद में इस बार दो शिफ्टों में नमाज़ कराने का फैसला लिया गया है। पहली जमात सुबह 7 बजे और दूसरी 7:30 बजे अदा की जाएगी। इंतजामिया कमेटी ने लोगों से तय समय से पहले पहुंचने और यातायात व्यवस्था में सहयोग की अपील की है।

दरगाहों और खानकाहों में भी तय हुआ वक्त

शहर की प्रमुख दरगाहों और खानकाहों में भी नमाज़ का समय घोषित कर दिया गया है। दरगाह ताजुश्शरिया में सुबह 6:30 बजे, दरगाह शाह शराफत अली मियां में 6:45 बजे, खानकाह-ए-वामिकिया में 7:30 बजे, खानकाह-ए-नियाज़िया और दरगाह रफीकुल औलिया में 8:30 बजे, जबकि दरगाह शाहदाना वली में सुबह 9 बजे नमाज़ अदा की जाएगी।

इन प्रमुख मस्जिदों में भी होगा नमाज़ का एहतमाम

कुतुबखाना चौराहे वाली मस्जिद, बड़ा बाजार की बादशाह बेगम मस्जिद, किला शाही मस्जिद, नौमहला मस्जिद, जामा मस्जिद, सुनहरी मस्जिद, नूरी मस्जिद, हुसैनी मस्जिद, कादरी मस्जिद और मुफ्ती-ए-आजम मस्जिद समेत शहर की सैकड़ों मस्जिदों में अलग-अलग समय पर ईद की नमाज़ अदा की जाएगी।

पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट, सुरक्षा के रहेंगे खास इंतजाम

ईद-उल-अजहा को लेकर पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड में है। प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग को लेकर भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि नमाजियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें