13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली में सपा नेता के मकान और फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला

नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव गरगईया में सोमवार तड़के सपा नेता के मकान और उससे जुड़े फर्नीचर शोरूम में भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव गरगईया में सोमवार तड़के सपा नेता के मकान और उससे जुड़े फर्नीचर शोरूम में भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की चपेट में आकर शोरूम में रखा लाखों रुपये का फोम, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, परिवार ने भागकर बचाई जान

बरेली-पीलीभीत हाईवे किनारे स्थित गरगईया गांव निवासी मोहम्मद यूनुस उर्फ डब्लू अंसारी सपा नेता हैं। उनका हाईवे किनारे मकान है, जिसके बाहरी हिस्से में एमएच फोम और फर्नीचर का शोरूम संचालित होता है। पीड़ित के मुताबिक वह रात में शोरूम बंद कर घर चले गए थे। तड़के करीब चार बजे मकान में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख परिवार के लोग घर से बाहर निकल आए और किसी तरह अपनी जान बचाई।

तेजी से फैली आग, शोरूम भी चपेट में आया

आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में फर्नीचर शोरूम भी उसकी चपेट में आ गया। आसपास के व्यापारी और ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। इसी बीच सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस

आग से शोरूम में रखा फोम, सोफा, बेड, कुर्सियां समेत अन्य कीमती फर्नीचर पूरी तरह जलकर राख हो गया। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया जा रहा है। पुलिस और फायर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग