बरेली। रामगंगा नगर आवासीय योजना के सेक्टर-2 में तैयार की जा रही रामायण वाटिका अब बरेली की नई आस्था और सांस्कृतिक पहचान बनने जा रही है। यहां भगवान श्रीराम की 51 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसका लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा।