8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mandi News: गेहूं, सरसों और धान की जोरदार आवक, जानें मंडी भाव

Mandi News: कृषि उपज मंडी समिति बारां में गेहूं, सरसों और धान की जोरदार आवक देखने को मिली। कुल 9,822 क्विंटल कृषि जिंसों की आवक के बीच प्रमुख फसलों के भाव संतोषजनक रहे।

less than 1 minute read
Google source verification
Mandi-News

फाइल फोटो: पत्रिका

Baran Mandi Bhav Update: कृषि उपज मंडी समिति, बारां में गुरुवार को विभिन्न कृषि जिंसों की अच्छी आवक दर्ज की गई। मंडी में कुल 9,822 क्विंटल कृषि जिंसों की आवक हुई। प्रमुख जिंसों में गेहूं, सरसों, धान, सोयाबीन एवं मक्का की आवक उल्लेखनीय रही।

मंडी में गेहूं की 800 क्विंटल आवक रही, जिसका न्यूनतम भाव 2450 रुपए और उच्चतम भाव 2509 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया, जबकि औसत भाव 2470 रुपए रहा। चना की 175 क्विंटल आवक पर इसके भाव 4655 से 5225 रुपए प्रति क्विंटल रहे।

सरसों की 3000 क्विंटल आवक दर्ज की गई। इसके भाव 5600 से 7064 रुपए प्रति क्विंटल रहे तथा औसत भाव 6400 रुपए रहा। धान की 2500 क्विंटल आवक हुई, जिसका न्यूनतम भाव 3235 और उच्चतम भाव 4291 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया।

सोयाबीन की 2250 क्विंटल आवक पर इसके भाव 4850 से 6050 रुपए प्रति क्विंटल रहे। मक्का की 1350 क्विंटल आवक हुई, जिसका औसत भाव 1650 रुपए प्रति क्विंटल रहा। धनिया की 360 क्विंटल आवक पर भाव 9115 से 10981 रुपए प्रति क्विंटल तक रहे। इसके अलावा उड़द, मेथी, लहसुन, अलसी व जौ की भी सीमित आवक रही। किसानों ने मंडी भाव को संतोषजनक बताया।

अन्य मंडियों के भाव

कवाई में कृषि उपज मंडी समिति कवाई में गुरुवार को सभी जिंसों के भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2415 से 2518, मक्का 1300 से 1675, चना 5120 अलसी 8225, धनिया 9600 से 10199, सरसों 6000 से 6760, सोयाबीन 5180 से 5870 रुपए प्रति क्विंटल तक बिके।

कल बंद रहेगी मंडी

अटरु कृषि उपज मंडी में शनिवार को अवकाश रहेगा। व्यापार संघ के अध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह ने बताया कि अवकाश के कारण मंडी में नीलामी कार्य बंद रहेगा, अतः किसान मंडी में जिंस लेकर नहीं आएं।