6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा में बारात की बस पलटी, तीन की मौत, 30 से अधिक घायल, अस्पताल में मची चीख-पुकार

Banswara bus accident : बारात को लेकर लौट रही एक बस शुक्रवार देर शाम बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में बस सवार तीन बारातियों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

2 min read
Google source verification

फोटो पत्रिका नेटवर्क

बड़ोदिया (बांसवाड़ा)। बारात को लेकर लौट रही एक बस शुक्रवार देर शाम बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में बस सवार तीन बारातियों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बारीगामा-घोटिया आंबा मार्ग पर घोटिया तालाब के पास यह हादसा हुआ। ढलान में उतरते समय बस अनियंत्रित होकर तीन पलटी खाकर खाई में जा गिरी।

दूल्हा चिमन पुत्र वारजी निवासी संदलाई बड़ी (टांडा मंगला) बारात लेकर खेड़ा वडलीपाड़ा गांव गया था। विवाह समारोह संपन्न होने के बाद बारात बस से लौट रही थी। घोटिया आंबा के पास ढलान में उतरते वक्त तालाब के समीप अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और पलटती हुई खाई में जा गिरी। बस के गेट के पास खड़े एक युवक का गला फाटक में फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य पुरुष और एक महिला ने भी दम तोड़ दिया।

जेसीबी से बस खड़ी कर शव निकाले

हादसे की सूचना पर बड़ोदिया चौकी पुलिस, समाजसेवी और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पास स्थित क्रेशर प्लांट से जेसीबी मंगवाकर बस को सीधा किया गया और नीचे दबे शवों को बाहर निकाला गया। घायलों को निजी वाहनों और एम्बुलेंस से बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घायलों की संख्या अधिक होने से एम्बुलेंस को कई बार घटनास्थल के चक्कर लगाने पड़े। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को बांसवाड़ा के एमजी अस्पताल रेफर किया गया।

घायलों का हाल जानने बागीदौरा विधायक जयकृष्ण पटेल, जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव और पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी अस्पताल पहुंचे और उपचार व्यवस्था के निर्देश दिए।

ये हैं मृतक

कमला देवी, पत्नी हकरू
टीटा, पुत्र जोखा डोडियार
दलू, पुत्र भूरा दामा

ये हैं गंभीर घायल

आनंदी (5) पुत्री रमेश गरासिया (चंदलई सज्जनगढ़), मयुरी (46) पत्नी तोलसिंह गरासिया (चंदलई), महुडी (60) पत्नी दुबला वडलिया (तांबेसरा), सुशीला (30) पत्नी (लोहारिया), हलमा (50) पत्नी थावरा गरासिया (चंदलई बड़ी), सामा (60) पत्नी चुनिया डोडियार (बिजलपुर), लवजी (55) पुत्र वजिया वडलिया (बिलड़ी), दोला (60) पुत्र रतना गरासिया (चंदलई), संता (50) सहित अन्य।