29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा, May 25, 2026

Banswara Honeytrap : होटल में बुलाकर बनाए संबंध, फिर बलात्कार की धमकी देकर ऐंठ पैसे, आरोपी महिला गिरफ्तार

Banswara Honeytrap : हनीट्रेप की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह की एक महिला आरोपी को बांसवाड़ा कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पढ़ें इस सजिश की पूरी क्राइम स्टोरी।

Banswara Honeytrap hotel Lured engaged in relations Accused woman arrested

Banswara Honeytrap : ग्राफिक्स फोटो पत्रिका

Banswara Honeytrap : हनीट्रेप की वारदात को अंजाम देने वाली एक गिरोह की महिला अभियुक्त को बांसवाड़ा कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली बांसवाड़ा की टीम ने आरोपी कोटा निवासी महिला को न्यू बस स्टैंड से डिटेन किया। कोतवाली थानाधिकारी बुधाराम विश्नोई ने बताया कि महिला ने एक युवक को बीएनएस का झूठा मुकदमा दर्ज करवाकर कोर्ट में बयान बदलने की एवज में पीड़ित से चार लाख की ठगी की थी।

महिला के साथ गिरोह में चार और लोग थे, जिन्हें पूर्व में कोटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इनमें अब्दुल फिरोज उर्फ बल्लू पुत्र अब्दुल फरीद अंसारी निवासी कनवास, जिला कोटा, योगेन्द्र मीणा 33 पुत्र रामप्रसाद निवासी गैंता रोड थाना इटावा, कोटा, रियासत अली उर्फ सोनू 30 पुत्र निसार अहमद निवासी गर्ल्स स्कूल के पास कनवास जिला कोटा एवं रईस कुरैशी 40 पुत्र अब्दुल रसीद निवासी कनवास, जिला कोटा है।

सोशल मीडिया के जरिए संपर्क कर युवकों को होटल में बुलाती थी

गिरोह की महिला सदस्य सोशल मीडिया के जरिए युवकों से संपर्क कर उन्हें होटल में बुलाती थी। बाद में महिला आरोपी बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी देकर भारी रकम वसूलती थी। इसमें गिरोह के साथी भी फोन कर हनीट्रेप मामले में फंसे व्यक्ति पर दवाब बनाते थे। महिला के खिलाफ दर्ज शिकायत के अनुसार 21 मई को इंस्टाग्राम आईडी से लड़की ने एक लड़के को मैसेज कर जिम ट्रेनिंग के नाम पर कोटा बुलाया। बाद में एक होटल में बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए और रात में ही घरवाले के आने का बहाना कर चली गई। इसके बाद आरोपी महिला ने कहा कि उसके घर वालों को पता चल गया है, वह रिपोर्ट कराने के लिए बोल रहे हैं। महिला ने मामले को संभालने की बात कही।

इसके बाद योगेंद्र मीणा ने युवक को फोन कर घटना के बारे में पूछा और घटना के बारे में रियासत अली से बात मालूम चलने की बात कही। इसके बाद अब्दुल फिरोज उर्फ बल्लू ने फोन कर दवाब बनाया और मामला रफा-दफा करने के लिए 15 लाख रुपए मांगे।

युवक की साढ़े तीन लाख में तय हुई डील

बाद में इन लोगों से युवक की साढ़े तीन लाख में डील तय हुई। घटना की पूरी सूचना युवक ने कोटा ग्रामीण पुलिस को दी। कोटा ग्रामीण पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन महिला फरार चल रही थी। रविवार को कोतवाली थाना पुलिस ने हनीट्रेप में फंसाने वाली महिला को भी गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में कांस्टेबल श्यामाराम चौधरी की विशेष भूमिका रही।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें