
बांसवाड़ा में मिली गोल्ड माइन। फाइल फोटो पत्रिका
Good News : बांसवाड़ा के घाटोल के कांकरिया ब्लॉक में एक्सप्लोरेशन (‘छेद कर खुदाई’) के फिर से किए गए टेंडर आगामी नवंबर माह में खोले जाएंगे। जिले के घाटोल क्षेत्र के कांकरिया गांव में तीसरी गोल्ड माइन मिलने की पुष्टि कई वर्ष पूर्व हुई थी। अनुमान है कि यहां पर कई टन शुद्ध सोना निकल सकता है। यह कांकरिया ग्राम पंचायत और उसके आस-पास करीब 3 किलोमीटर लंबे क्षेत्र में फैला है। इस पूरे क्षेत्र में 11 करोड़ टन से ज्यादा स्वर्ण अयस्क भंडार होने का अनुमान है।
सरकार ने 29 सितंबर को टेंडर जारी किए थे, इसमें 14 अक्टूबर तक आवेदन करना था। सरकार की ओर से टेंडर खोलने का समय 3 नवंबर दिया गया है। इससे पहले किए गए टेंडर में तकनीकी खामी बता कर खनन विभाग ने निरस्त कर दिया था।
इससे पहले घाटोल क्षेत्र के ही जगपुरिया और भूकिया में स्वर्ण अयस्क मिले थे। यहां पर करीब 222 टन सोना होने का अनुमान है। यहां पर 113.5 मिलियन टन अयस्क की संभावना जताई गई है। इसमें अन्य कीमती धातु भी शामिल हैं। इसकी खुदाई के सरकार ने टेंडर भी किए थे। बाद में इसे भी तकनीकी कारण बता कर निरस्त कर दिया गया था। जबकि कंपनी 170 करोड़ रुपए जमा करा चुकी थी। ऐसे में कंपनी हाई कोर्ट चली गई। बताया जा रहा है कि कोर्ट ने निरस्त के आदेश पर रोक लगा दी।
एक्सप्लोरेशन के जरिए सटीक जानकारी निकाली जाती है। इसमें जमीन के अंदर काफी गहराई तक छेद किए जाते हैं। अंदर की मिट्टी, अयस्क या कुछ अन्य सभी की प्रयोगशाला में जांच कराई जाती है। इससे पता चलता है कि सोना किस रूप में मौजूद थे। कितने प्रतिशत है या अन्य कौन-कौन सी धातु मिल सकती हैं। इसमें दो से 3 साल का समय लगता है।
Published on:
28 Oct 2025 12:40 pm
बड़ी खबरें
View Allबांसवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग

