2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Crime: डीजे के बकाया 4 लाख रुपए मांगने पर युवक की बेरहमी से हत्या, आरोपी फरार

बांसवाड़ा के गनाऊं गांव में डीजे के 4 लाख रुपये बकाया मांगने पर युवक प्रवीण निनामा की पिकअप से कुचलकर हत्या कर दी गई, आरोपी फरार है।

less than 1 minute read
Google source verification
Murder News

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (फोटो- पत्रिका ग्राफिक्स)

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के सदर थाना क्षेत्र के गनाऊं गांव में एक युवक की पिकअप से कुचलकर हत्या कर दी गई। युवक डीजे सिस्टम और पिकअप के बकाया पैसे मांगने गया था। आरोप है कि हरिश ने जानबूझकर पिकअप दौड़ाकर युवक को कुचल दिया।

बकाया पैसे को लेकर हुआ विवाद

मृतक की पहचान प्रवीण (28) पुत्र होमा निनामा, निवासी केसरपुरा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार करीब तीन साल पहले प्रवीण ने गांव के ही हरीश निनामा को डीजे का सामान और पिकअप 5.5 लाख रुपये में बेचा था। उस समय हरीश ने केवल 1.5 लाख रुपये दिए थे, जबकि 4 लाख रुपये अब तक बकाया थे।

शादी में मुलाकात, कहासुनी में बदला मामला

प्रवीण रविवार को अपने ससुराल गनाऊं के कासली खोरा गांव में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वहीं उसकी मुलाकात हरीश निनामा से हुई। प्रवीण ने बकाया पैसे मांगे और कहा कि या तो पैसे दे दो या डीजे का सामान वापस कर दो। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

पिकअप से कुचलकर ली जान

विवाद बढ़ने पर प्रवीण डीजे का सामान उतारने के लिए पिकअप पर चढ़ गया। इसी दौरान आरोपी हरीश ने पिकअप तेज रफ्तार में दौड़ा दी। प्रवीण नीचे गिर गया और इसके बाद आरोपी ने पिकअप का टायर उसके ऊपर चढ़ा दिया। गंभीर चोट लगने से प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई।

डीएसपी गोपीचंद मीणा ने बताया कि फिलहाल मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पुलिस ने शव को मॉर्च्यूरी में रखवाया है, घटना में इस्तेमाल पिकअप को जब्त कर लिया गया है और आरोपी की तलाश जारी है।

Story Loader