6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्यपाल गहलोत ने एनसीसी कैडेट्स को किया सम्मानित

राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने कर्नाटक और गोवा एनसीसी निदेशालय के कैडेट्स की नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस Republic Day समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहना की है। उन्होंने आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सेवा में एनसीसी के योगदान को भी सराहा। अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र सेवा की भावना का प्रतीक लोक भवन […]

less than 1 minute read
Google source verification
राज्यपाल थावरचंद गहलोत

लोक भवन के ग्लास हाउस में आयोजित सम्मान समारोह में राज्यपाल ने उन एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित किया, जिन्होंने 26 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड और अन्य कार्यक्रमों में भाग लिया था।

राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने कर्नाटक और गोवा एनसीसी निदेशालय के कैडेट्स की नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस Republic Day समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहना की है। उन्होंने आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सेवा में एनसीसी के योगदान को भी सराहा।

अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र सेवा की भावना का प्रतीक

लोक भवन के ग्लास हाउस में आयोजित सम्मान समारोह में राज्यपाल ने उन एनसीसी कैडेट्स NCC Cadets को सम्मानित किया, जिन्होंने 26 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड और अन्य कार्यक्रमों में भाग लिया था। राज्यपाल ने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड में कैडेट्स की भागीदारी अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र सेवा की भावना का प्रतीक है। कैडेट्स ने लगातार दूसरे वर्ष गणतंत्र दिवस कैंप चैम्पियनशिप और प्रधानमंत्री का बैनर जीतकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान

उन्होंने एनसीसी में महिला कैडेट्स की बढ़ती भागीदारी को सशक्तिकरण और समानता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि बालिकाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर रही हैं।राज्यपाल ने कैडेट्स से स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को आत्मसात करने, डिजिटल भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहने और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर एयर कमोडोर एस.बी. अरुण कुमार, उच्च शिक्षा मंत्री एम. सी. सुधाकर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।