10 अगस्त 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

दबाव के बावजूद सहानुभूति व धैर्य से काम लें चिकित्सक

उन्होंने कुछ मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत की और मौजूद सुविधाओं व व्यवस्थाओं आदि की जानकारी ली। चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. शरण प्रकाश पाटिल भी उनके साथ थे।

-मुख्यमंत्री ने विक्टोरिया अस्पताल का औचक निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या Siddaramaiah ने बुधवार को शहर के विक्टोरिया Victoria Hospital और वाणी विलास अस्पताल सहित ट्रॉमा केंद्र का औचक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कुछ मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत की और मौजूद सुविधाओं व व्यवस्थाओं आदि की जानकारी ली। चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. शरण प्रकाश पाटिल भी उनके साथ थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश भर के लोग यहां उपचार के लिए आते हैं। इसे देखते हुए अस्पताल की क्षमता बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने मेडिकल टीम से मरीजों के साथ सहानुभूति से पेश आने को कहा। मुफ्त इलाज के कारण चिकित्सकों पर काफी दबाव रहता है। बावजूद इसके चिकित्सकों को धैर्य रखने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिए कि कोई भी मरीज से एक रुपया भी न ले। उन्होंने कहा, मैंने देखा है कि निजी अस्पतालों में लिवर ट्रांसप्लांट की लागत लगभग 40 से 50 लाख रुपए होती है, लेकिन यहां यह मुफ्त में किया जाता है। क्षमता बढ़ाने की मांग है। वर्तमान में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में 120 बिस्तर उपलब्ध हैं। बिस्तरों की संख्या 300 करने के प्रस्ताव पर सरकार विचार कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बातचीत के दौरान, मरीजों ने उन्हें बताया कि चिकित्सकों ने उनकी अच्छी तरह से देखभाल की और उचित भोजन दिया। जब पत्रकारों ने इस बात पर जोर दिया कि सरकारी एम्बुलेंस उपलब्ध न होने के कारण निजी एम्बुलेंस चालक यहां गोरखधंधा चला रहे हैं, तो मुख्यमंत्री ने कहा कि 108 डायल करके लोग सरकारी सेवा का लाभ उठा सकते हैं। अस्पताल में पार्किंग शुल्क वसूलने के मुद्दे की जांच होगी।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. शरण प्रकाश पाटिल ने बिना ज्यादा जानकारी दिए कहा कि 108 सेवा फिर से शुरू की जाएगी।मुख्यमंत्री ने बताया कि वाणी विलास अस्पताल में प्रतिदिन 40 से ज्यादा प्रसव होते हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण अस्पताल पर दबाव बढ़ा है। बिस्तरों की संख्या बढ़ाने सहित चिकित्सकों के रिक्त पद भी भरे जाएंगे।