7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रील के लिए फांसी का सीन क्रिएट कर रही थी महिला, अचानक गला कसा और हो गई मौत

Woman Dies While Making Reel : सोशल मीडिया पर रील बनाने का क्रेज अब जानलेवा साबित होने लगा है। बांदा में रील बनाने के चस्के ने एक महिला की जान ले ली।

less than 1 minute read
Google source verification

27 वर्षीय मोहनी की रील बनाने के चक्कर में चली गई जान, PC- Patrika

बांदा: सोशल मीडिया पर रील बनाने का क्रेज अब जानलेवा साबित होने लगा है। वायरल होने की चाह में लोग खतरनाक स्टंट और दृश्य रच रहे हैं, जिनका अंजाम कभी-कभी बेहद दर्दनाक होता है। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां रील के लिए फांसी का सीन शूट कर रही एक महिला की अचानक मौत हो गई।

घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र के करूड्या पुरवा की है। यहां रहने वाली 27 वर्षीय मोहिनी को रील बनाने का शौक था। वह अक्सर नए-नए प्रयोग करती रहती थी। बताया जा रहा है कि घटना के दिन उसका पति जगदीश काम की तलाश में बाहर गया हुआ था। घर में अकेली होने पर मोहिनी ने रील बनाने का फैसला किया। उसने कमरे में हुक पर रस्सी डालकर फंदा तैयार किया और मोबाइल को रिकॉर्डिंग मोड पर रख दिया।

मम्मी को फांसी पर लटका देख रोने लगा मासूम

रील शूट के दौरान अचानक फंदा कस गया। मोहिनी ने खुद को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन फंदा ढीला नहीं हो सका और दम घुटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ समय बाद जब उसकी 4 साल की बेटी कमरे में पहुंची, तो मां को फंदे से लटका देख वह चीख-चीखकर रोने लगी। बच्ची की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बबेरू की सीओ सौरभ सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला की मौत रील बनाते समय हुई है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।