29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांदा, May 29, 2026

Weather Update: बांदा समेत 35 जिलों पर तूफानी आंधी का खतरा, 90 KM प्रति घंटा होगी रफ्तार

Rain and Storm: उत्तर प्रदेश में बांदा समेत 35 जिलों में तेज आंधी की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 70 से 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अपडेट के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है।

IMD weather update

सांकेतिक (AI जनरेटेड इमेज)

Weather News: मौसम विभाग ने बांदा समेत प्रदेश के 35 जिलों में तेज आंधी और तूफानी हवाओं को लेकर सतर्कता बरतने को कहा है। मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जबकि तेज झोंकों में यह 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक जाने की संभावना है। मौसम विभाग से जारी निर्देश के बाद प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है।

बांदा से लेकर पूर्वांचल तक बिगड़ेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर और प्रतापगढ़ समेत बुंदेलखंड और पूर्वांचल के कई जिलों में मौसम अचानक बदल सकता है। इसके अलावा वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ और बलिया में भी तेज धूलभरी आंधी चलने की संभावना जताई गई है।गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, संत कबीर नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर और महाराजगंज जैसे जिलों में भी खराब मौसम को लेकर सतर्क रहने को कहा गया है। वहीं कानपुर नगर, कानपुर देहात, अयोध्या, सुल्तानपुर, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और लखीमपुर खीरी में भी तेज हवाओं का असर दिखाई दे सकता है।

पेड़ गिरने और बिजली बाधित होने का खतरा

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, तेज हवाओं के कारण पेड़ उखड़ सकते हैं और बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। कई इलाकों में टीन शेड, होर्डिंग और कमजोर ढांचे को नुकसान पहुंचने की आशंका है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान घरों में ही रहें और खुले स्थानों पर जाने से बचें।विशेष तौर पर बाइक सवारों और हाईवे पर सफर कर रहे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। तेज धूलभरी हवाओं के कारण विजिबिलिटी कम हो सकती है, जिससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ जाएगा।

किसानों की बढ़ी चिंता

तेज आंधी और संभावित बारिश ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। खेतों में रखी फसल, भूसा और कृषि उपकरणों को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है। आम और सब्जियों की फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

मौसम विभाग की तरफ से जारी निर्देश के बाद जिलों में आपदा प्रबंधन टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। बिजली विभाग और नगर निकायों को भी आपात स्थिति से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम विभाग ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है। अगले कुछ घंटों तक प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बेहद खतरनाक बना रह सकता है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें