30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बलरामपुर, May 02, 2026

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

Children drowned: बलरामपुर जिले के सामरी पाठ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चुनचुना के भूताही नदी में हुई घटना, परिजन व गांव के लोगों ने नदी से बच्चों के निकाले शव

Children drowned

Demo pic

कुसमी. बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरीपाठ थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदूर ग्राम पंचायत चुनचुना के भूताही में शुक्रवार एक हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई। दरअसल नदी में नहाने के दौरान बालक-बालिका डूब (Children drowned) गए। जबकि एक बच्चा लौट आया। नदी के पास से गुजरने के दौरान एक बुजुर्ग ने बच्चों के कपड़े देखे तो उसे आशंका हुई। सूचना परिजन तक पहुंची तो बच्चों की खोजबीन शुरु हो गई। नदी में उतरकर जब तलाश की गई तो दोनों बच्चों का शव बरामद हुआ। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया।

ग्राम पंचायत सबाग के अखईनकोना निवासी रामसाय कोरवा अपने परिवार के साथ इन दिनों अपने ससुराल भूताही में आया था, यहां वह महुआ बीनने का काम कर रहा था। यहां की नदी में गांव के बच्चे (Children drowned) अक्सर नहाने जाते हैं।

शुक्रवार को रामसाय कोरवा का 6 वर्षीय पुत्र अमरजीत कोरवा व उदय शंकर कोरवा की 5 वर्षीय पुत्री श्रीमती तथा एक अन्य बच्चा खेलते-खेलते नदी (Children drowned) किनारे पहुंच गए। तीनों बच्चों ने नहाना शुरु कर दिया। इस दौरान सबसे छोटा बच्चा किनारे ही रहा, जबकि अमरजीत और श्रीमती पानी में उतर गए।

बताया जा रहा है कि नहाते समय दोनों बच्चे नदी के एक गहरे हिस्से में चले गए और डूब (Children drowned) गए। कुछ देर बाद छोटा बच्चा घर लौट गया। वहीं जब परिवार का एक बुजुर्ग सदस्य नदी किनारे से गुजरा तो उसने बच्चों के कपड़े पड़े देखे, लेकिन बच्चे नजर नहीं आए। किसी अनहोनी की आशंका पर उसने परिजनों को सूचना दी।

Children drowned: गांव में पसरा मातम

घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरु की। एक स्थान में नदी के करीब 6 फीट गहरे पानी में उतरकर तलाश करने पर दोनों बच्चों के शव बरामद किए गए। घटना की खबर फैलते ही गांव में मातम पसर गया। सूचना पर पंचायत सचिव राम सुंदर राम मौके पर पहुंचे और पुलिस व संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी।

सामरी पाठ पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर देर शाम सीईएफ कैंप भूताही में सुरक्षित रखा। दोनों शवों का शनिवार को पीएम पश्चात परिजन को सौंप दिया गया।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें