
Fire in truck (Photo source- Patrika)
रामानुजगंज। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार चावल लोड ट्रक व क्लिंकर लोड टे्रलर के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद ट्रेलर में आग (Burnt alive in accident) लग गई, इस दौरान उसमें फंसा चालक आग की चपेट में आकर जिंदा जल गया और उसकी मौत हो गई। घटना में ट्रेलर भी पूरी तरह से खाक हो गया। जबकि ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहली के पास शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे हुई। एक ट्रक राइस मिल से चावल लोड कर वाड्रफनगर की ओर जा रहा था, जिसे विजयनगर निवासी संतोष गुप्ता उम्र 44 वर्ष चला रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर से जोरदार टक्कर (Burnt alive in accident) हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रेलर दीपिका क्षेत्र से क्लिंकर लोड कर आ रहा था।
भिड़ंत के बाद ट्रेलर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रेलर चालक अरबाज उम्र 28 वर्ष केबिन के अंदर ही फंस गया और बाहर नहीं निकल सका। देखते ही देखते ट्रेलर आग की चपेट में आ गया और चालक की जिंदा जलकर मौत (Burnt alive in accident) हो गई।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने ट्रक का शीशा तोडक़र चालक संतोष गुप्ता को बाहर निकाला। वह गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रेलर पूरी तरह जलकर (Burnt alive in accident) राख हो चुका था।
Published on:
13 Mar 2026 08:22 pm
बड़ी खबरें
View Allबलरामपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
