2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Major Accident at Steel Plant: बलौदाबाजार स्पंज आयरन प्लांट में ब्लास्ट, 6 मजदूरों की मौत, 5 घायलों की हालत गंभीर

Big Breaking News: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में इस्पात संयंत्र में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

2 min read
Google source verification
बलौदाबाजार स्पंज आयरन प्लांट में ब्लास्ट (फोटो सोर्स- पत्रिका)

बलौदाबाजार स्पंज आयरन प्लांट में ब्लास्ट (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Major Accident at Steel Plant: बलौदाबाजार जिले के बकुलाही इलाके में स्थित एक स्पंज आयरन प्लांट में भीषण विस्फोट हो गया। इस हादसे में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। अचानक हुए विस्फोट से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम बकुलाही स्थित प्लांट में हुई है।

विस्फोट इतना जोरदार था कि संयंत्र परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग दहशत में आ गए और बड़ी संख्या में मजदूर घटनास्थल से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही भाटापारा ग्रामीण पुलिस के साथ-साथ बलौदाबाजार से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और स्थिति को संभालने में जुट गया।

कलेक्टर दीपक सोनी मौके पर पहुंचे

घटना की जानकारी मिलते ही बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल भाटापारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है।

मंत्री टंक राम वर्मा ने गहरी चिंता जताई

इस हादसे को लेकर प्रदेश के मंत्री टंक राम वर्मा ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच होनी चाहिए। फर्नेस संचालन के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं, मजदूरों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए थे या नहीं—इन सभी बिंदुओं की गहन जांच आवश्यक है।

छह मजदूरों की मौत

कलेक्टर दीपक सोनी और पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि छह मजदूरों की मौत हो चुकी है और पांच लोग घायल हैं। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन द्वारा संयंत्र प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है तथा सुरक्षा से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

घायलों के नाम

  1. मोताज अंसारी (26) कारपेंटर
  2. सराफत अंसारी (32) कारपेंटर
  3. साबिर अंसारी (37) कारपेंटर
  4. कल्पू भुइया (51) हेल्पर
  5. रामू भुइया 34 हेल्पर

घायलों की हालत गंभीर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान की जारी है। शुरुआती जांच में ये सामने आया है कि प्लांट में धमाका किसी तकनीकी खराबी या दबाव के कारण हुआ है। फिलहाल टीम जांच कर रही है।

Story Loader