29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बालोद, May 21, 2026

Sushasan Tihar 2026: खाद है तो मिल क्यों नहीं रही? अधिकारियों पर भड़की MLA, बालोद में जमकर कटा बवाल

Balod News: बालोद जिले के ग्राम करहीभदर में आयोजित सुशासन तिहार के तहत जनसमस्या निवारण शिविर उस वक्त हंगामे में बदल गया, जब किसानों ने खाद की कमी और लगातार बिजली कटौती को लेकर अधिकारियों को घेर लिया।

Sushasan Tihar 2026

खाद को लेकर किसानों की अफसरों से तकरार ( फोटो सोर्स- पत्रिका)

Sushasan Tihar 2026: बालोद जिले के ग्राम करहीभदर में आयोजित सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर में पर्याप्त खाद नहीं मिलने और बिजली कटौती को लेकर किसानों और अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई। किसानों ने कहा कि जब अधिकारी बोलते हैं कि पर्याप्त खाद उपलब्ध है तो वह कहां है। अधिकारी गुमराह कर रहे हैं।

वास्तव में उन्हें खाद की कमी से कोई मतलब नहीं है। विधायक संगीता सिन्हा ने भी अधिकारियों से कहा कि नियम क्या है, वह नहीं जानती हैं, लेकिन संजारी बालोद विधानसभा के किसानों को पर्याप्त खाद मिलनी चाहिए।

आयोजन स्थल पर शराबी कर रहे थे हुल्लड़

करहीभदर में जहां जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन हुआ वहां से ठीक 100 मीटर की दूर पर शराब दुकान है, जहां से शराबी लोग शराब पीकर आते और जनसमस्या निवारण शिविर के मुख्य मंच पर चढ़ने की कोशिश करते रहे। वहीं पुलिस बार-बार शराबी को रोकने का प्रयास करती रही, जिससे थोड़ी अव्यवस्था हुई।

एक दिन में 9-10 बार बिजली कटौती, अच्छी बात नहीं

विधायक संगीता सिन्हा के पास खैरवाही की महिलाओं ने शिकायत की थी कि विद्युत विभाग ने दिनभर में 9-10 बार बिजली कटौती की जाती है। विधायक ने कहा कि यह अच्छी बात नहीं है। विद्युत कटौती न किया जाए। विधायक ने कहा कि विद्युत कटौती बंद नहीं हुई और सभी सेवा सहकारी समितियों में पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं कराया और दोबारा शिकायत आई तो ग्रामीणों के साथ धरना दूंगी।

किसानों ने कहा- खाद का वितरण सुस्त, समितियों के लग रहे चक्कर

सांकरा के किसान संतोष धनकर, ऐनुराम एवं करहीभदर के किसान पुरानीक साहू, लीलेश्वर साहू, जोहन प्रधान ने कहा कि खाद का वितरण काफी सुस्त है। खरीफ का सीजन शुरू हो चुका है, लेकिन किसान तो सोसाइटियों के चक्कर लगा रहे हैं। कृषि विभाग झूठ बोल रहा है कि पर्याप्त खाद है। जल्द खाद की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।

कृषि विभाग का दावा खाद का पर्याप्त भंडारण

खाद भंडारण को लेकर कृषि उपसंचालक आशीष चंद्राकर ने कहा कि खाद का पर्याप्त भंडारण है। उन्होंने बताया कि खरीफ सीजन 2026-27 के तहत कुल 68,070 टन खाद भंडारण का लक्ष्य है। अभी तक कुल 38 हजार 646 टन का भंडारण हो चुका है, वहीं किसानों को अब तक 18 हजार 605 टन खाद वितरण हो चुका है वहीं वर्तमान में 20 हजार 41 टन खाद शेष है।

ये है खाद की स्थिति

  • खाद - यूरिया - डीएपी
  • लक्ष्य - 27,270 - 12,000
  • भंडारण - 13,555 - 3,543
  • वितरण - 7,111 - 1,624
  • शेष - 6,444 - 1,919
कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें