14 अगस्त 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह करेंगें ध्वजारोहण

पुलिस परेड मैदान में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह

पुलिस परेड मैदान में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह
पुलिस परेड मैदान में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस जिले में भी उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय में मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउंड में सुबह 09 बजे से होगा। मप्र शासन के स्कूल शिक्षा और जिले के प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह मुख्य अतिथि रहेंगें व ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। 15 अगस्त को सभी शासकीय कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में सुबह 07 से 08 बजे तक ध्वजारोहण किया जाएगा। मुख्य समारोह में 09 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का वाचन किया जाएगा। 11 बजे पुलिस परेड ग्राउंड में कार्यक्रम का समापन होगा।

शासन ने प्लास्टिक के झंडों के निर्माण एवं विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्लास्टिक के झंडों का विक्रय करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व संध्या को शासकीय कार्यालयों एवं भवनों पर रोशनी की जाएगी। स्कूलों में विशेष मध्यान्ह भोजन का आयोजन करने के निर्देश भी है।

सुरक्षा जवानों ने निकाली तिरंगा रैली

जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्राम राशिमेटा में सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा रैली निकाली और गांव के हर गली मोहल्ले से गुजर जवानों ने ग्रामीणों से नक्सलवाद जैसे संगठन से भय मुक्त होकर जिंदगी जीने का आह्वान किया। राशिमेटा में पहली बार इस तरह का कोई आयोजन हुआ और ग्रामीणों ने भी इसमें उत्साह दिखाया। इस दौरान वाहनी के समवाय अधिकारी दिलीप देवालो निरीक्षक एवं समस्त जवानो की उपस्थिति रहीं।

राम्हेपुर में भी निकाली रैली

अभियान के तहत बैहर विकासखंड के ग्राम राम्हेपुर में बाइक रैली निकाली गई। रैली ने गांव की गलियों का भ्रमण करते हुए देशप्रेम, तिरंगे झंडे के सम्मान और समग्र स्वच्छता के संदेश के नारो के साथ जन जागरूकता का संदेश प्रसारित किया। रैली के दौरान बताया गया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने आस पास, अपने ग्राम, घर, कार्यालय, सार्वजनिक स्थलों आदि स्थानों पर सफाई अनिवार्य रूप से रखना चाहिए।