30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बहराइच, May 22, 2026

Bahraich Accident: नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर ट्रक-कंटेनर की भीषण टक्कर, क्लीनर की मौत; सड़क पर बहा सरसों तेल

Bahraich accident: बहराइच के नानपारा-लखीमपुर नेशनल हाईवे पर ट्रक और कंटेनर की भीषण भिड़ंत में क्लीनर की मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर सरसों तेल फैल गया। इसके बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे उगी झाड़ियों को हादसे की बड़ी वजह बताया।

Accident

सांकेतिक फोटो सोर्स पत्रिका

बहराइच जिले में नानपारा-लखीमपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज गति से जा रहे ट्रक और कंटेनर की आमने-सामने भिड़ंत में ट्रक क्लीनर की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद कंटेनर में भरा सरसों का तेल सड़क पर फैल गया। जिसे आसपास के लोग बाल्टियों और डिब्बों में भरने लगे। दुर्घटना के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। घंटों यातायात प्रभावित रहा।

बहराइच जिले के नानपारा-लखीमपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक और सामने से आ रहे कंटेनर की जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी भयानक थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार क्लीनर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कंटेनर में लदा सरसों का तेल सड़क पर फैलने लगा। देखते ही देखते वहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। बाल्टी, डिब्बे व अन्य बर्तनों में तेल भरने लगे। इस दौरान सड़क पर काफी देर तक अफरा-तफरी जैसी स्थिति बनी रही।

कई घंटे तक लगा रहा जाम, पुलिस ने सड़क से वाहनों को हटाकर मार्ग बहाल कराया

दुर्घटना के चलते नेशनल हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई यात्री घंटों जाम में फंसे रहे। सूचना मिलते ही मोतीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर धीरे-धीरे यातायात सामान्य कराया।

हाईवे किनारे उगी झाड़ियां, बनी हादसे का कारण

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे किनारे उगी झाड़ियां और खर-पतवार हादसों की बड़ी वजह बन चुके हैं। उनका आरोप है कि सड़क के दोनों ओर घनी झाड़ियां होने से सामने से आने वाले वाहन समय रहते दिखाई नहीं देते। जिससे आमने-सामने की टक्कर का खतरा बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और हाईवे विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द सफाई अभियान चलाने की मांग की है।

थाना प्रभारी बोले- क्लीनर की हुई मौत

लोगों का कहना है कि यदि समय पर सड़क किनारे सफाई कराई जाती तो शायद यह हादसा टल सकता था। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। मोतीपुर थाना प्रभारी आनंद चौरसिया ने बताया कि हादसे में ट्रक क्लीनर की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जाम हटवाकर यातायात बहाल करा दिया गया है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें