29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बागपत, Apr 27, 2026

चाची ‘आई लव यू’ बोलना युवकों को पड़ा भारी, बीच सड़क पर युवती ने पुलिस बुला चारों युवकों को करवा दी जेल की सैर

Baghpat News : बागपत के बड़ौत में दिल्ली-बड़ौत हाईवे पर युवतियों से 'चाची आई लव यू' कहकर छेड़खानी करना चार युवकों को भारी पड़ा। युवती के साहस और डायल 112 की मुस्तैदी से तीन आरोपी गिरफ्तार, अब सलाखों के पीछे काटेंगे रात।

लड़की ने युवकों पर करवाया मुकदमा, PC- Patrika

बागपत : शाम रात की तरफ बढ़ रही थी…धीरे-धीरे अंधेरा हो रहा था। वाहन आ जा रहे थे। लोग दिनभर की चिलचिलाती गर्मी के बाद घर और जरूरतों का सामान लेकर लौट रहे थे। यातायात सामान्य था। इसी बीच दिल्ली-बड़ौत हाईवे पर कोतवाली बड़ौत क्षेत्र में एक बैंक्वेट हॉल के पास का मंजर एकदम बदल चुका था हर कोई आसपास से गुजरने वाला व्यक्ति असहज था। दिल्ली-बड़ौत हाईवे पर एक युवती उसकी बहन और भाभी अस्पताल से दवाई लेकर लौट रही थी।

इसी बीच एक कार में 4 युवक सवार होकर आए। वह चारों शराब के नशे में धुत्त थे। तभी एक युवक ने कार का शीशा नीचे करके चिल्लाया- चाची आई लव यू। इसके बाद चारों युवक उन युवतियों पर अश्लील फब्तियां कसने लगे। पीछे से गंदी-गंदी हरकतें करने लगे…अश्लील इशारे किया।

मनचलों की हरकत से परेशान युवती बीच सड़क पर खड़ी हो गई। युवती ने अपने मोबाइल में डायल-112 पर फोन लगाया और पुलिस को बुला लिया।

पुलिस की गाड़ी की सायरन सुनते ही मनचलों के चेहरे उतर गए। कोतवाली बड़ौत की टीम ने तुरंत घेराबंदी कर दी। कार से शराब की बोतल बरामद हुई। तीन युवकों को मौके पर ही दबोच लिया गया। शुभम, विक्रांत और विनीत। चौथा साथी भाग निकला, उसकी तलाश जारी है। युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। तीनों आरोपियों ने थाने में माफी मांगी, लेकिन अब जेल की राह पकड़नी पड़ेगी।

चारों आरोपी नशे में थे धुत्त

चारों आरोपी नशे में धुत्त थे। वह शराब पार्टी करके लौट रहे थे। पुलिस को कार में तलाशी के दौरान शराब की बोतले, चिप्स और गिलास भी मिले। युवती ने आगे बताया, 'हम नर्सिंग होम से लौट रहे थे। इन लोगों ने बहुत गंदी बातें कीं, आगे जाकर रास्ता भी रोक दिया। इसके बाद हमने पुलिस को बुलाया।

ये घटना सिर्फ एक छेड़खानी नहीं, बल्कि नशे में लिप्त कुछ युवकों की मर्दानगी का ढोंग थी। हाईवे पर महिलाओं का अकेले सफर करना आज भी जोखिम भरा है, लेकिन इस बार कहानी अलग थी। युवती ने डर के बजाय साहस चुना। उसने साबित कर दिया कि 112 सिर्फ नंबर नहीं, हथियार है। बागपत पुलिस ने भी तुरंत एक्शन लिया, कोई देरी नहीं, कोई लापरवाही नहीं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें