31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अयोध्या, Apr 03, 2026

बुर्कानशीं लुटेरी! नकाबपोश महिला ने तमंचा दिखाकर लूट लिए दुकान से जेवरात

अयोध्या के रुदौली में एक नकाबपोश महिला ने ज्वेलरी शॉप में घुसकर दुकानदार की कनपटी पर तमंचा तान दिया, और दिनदहाड़े 26 ग्राम सोना लूटकर फरार हो गई।

नकाबपोश लुटेरी

नकाबपोश महिला ने लूट लिए जेवरात

अयोध्या से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है। रुदौली थाना क्षेत्र के बाजार में एक नकाबपोश महिला ने फिल्मी अंदाज में ज्वेलरी शॉप को अपना निशाना बनाया। घटना की वीडियो सामने आई है।

ग्राहक बनकर आई नकाबपोश महिला

रुदौली नगर के कोठी मोहल्ला स्थित 'महेश ज्वेलर्स' की दुकान पर रोजाना की तरह चहल-पहल थी। दोपहर के करीब 2:00 बजे एक महिला हिजाब पहनकर दुकान के अंदर दाखिल हुई। उसने दुकानदार महेश से सोने के हार दिखाने को कहा। जैसे ही दुकानदार ने काउंटर पर जेवर रखे महिला ने अचानक तमंचा निकाला और दुकानदार की तरफ तान दिया।

समेटे जेवर और हो गई ओझल

दुकानदार अभी कुछ समझ पाता उससे पहले ही महिला ने उसे जान से मारने की धमकी दी। कहा कि अगर शोर मचाया तो गोली मार देगी। महिला ने पलक झपकते ही काउंटर पर रखे करीब 26 ग्राम सोने के हार और चेन अपने बैग में भरे और असलहा लहराते हुए तंग गलियों की तरफ भाग निकली। यह पूरी वारदात इतनी तेजी से हुई कि आसपास के दुकानदारों को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब दुकानदार ने शोर मचाते हुए महिला का पीछा किया तब तक महिला काफी दूर जा चुकी थी।

दिनदहाड़े हुई लूट से गुस्साए व्यापारी

दिनदहाड़े हुई इस लूट की खबर जैसे ही बाजार में फैली व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों का कहना है कि अगर भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी अपराधी इतने बेखौफ हैं तो सुरक्षा का क्या मतलब?

पुलिस ने दुकानदार स्टाफ से जुटाई जानकरी

वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुकानदार और स्टाफ से पूछताछ कर पूरी घटना की जानकारी जुटाई है।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी महिला की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले का खुलासा किया जाएगा। इस घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में भय का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें