अयोध्या, Jun 07, 2026

कथावाचक पवन देव फोटो सोर्स निजी फेसबुक अकाउंट
अयोध्या में एक कथा वाचक के खिलाफ युवती ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में बिहार की रहने वाली युवती ने कथा वाचक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि कथा वाचक ने शादी का भरोसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए। बाद में कथा वाचक ने उसे छोड़ दिया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि कथा वाचक ने उसके कीमती जेवरात भी अपने पास रख लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
अयोध्या में एक कथा वाचक के खिलाफ युवती द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत चर्चा का विषय बनी हुई है। बिहार की रहने वाली एक युवती ने बीकापुर कोतवाली पहुंचकर आरोप लगाया कि कथा वाचक पवन देव ने उसे शादी का भरोसा दिया और मंदिर में विवाह करने की बात कही। युवती का कहना है कि शादी के भरोसे पर पीड़िता उसके साथ रहने लगी। इस दौरान दोनों के बीच संबंध बने।
पीड़िता के अनुसार, कुछ समय तक कथा वाचक ने उसे अपने घर पर भी रखा। इस दौरान उसे विश्वास दिलाया जाता रहा कि वह उसकी पत्नी है। बाद में कथा वाचक ने युवती से धीरे-धीरे दूरी बना ली और उसे छोड़ दिया। युवती का आरोप है कि जब उसने अपने अधिकारों की बात उठाई तो कथा वाचक ने अपनाने से इनकार कर दिया।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि उसके पास मौजूद महंगे जेवरात भी वापस नहीं किए गए। युवती ने आरोप लगाया कि उसके आभूषण अपने पास रख लिए। खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही युवती ने पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी। महिला से जुड़े मामलों को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधिकारियों ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही मामले से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों को जुटाने का काम भी शुरू कर दिया गया है।
कोतवाली पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी। जांच के दौरान दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण किया जाएगा। पुलिस ने कहा कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित विषय:
Published on: 07 Jun 2026 05:35 pm


कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।