
Nissan Gravite 7 Seater Launch (Image: Nissan India)
Nissan Gravite 7 Seater Launch: 7-सीटर कार सेगमेंट में जल्द ही एक नया विकल्प जुड़ने जा रहा है। निसान मोटर इंडिया 17 फरवरी को भारतीय बाजार में अपनी नई Car कॉम्पैक्ट एमपीवी Nissan Gravite लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले सामने आई जानकारियों के मुताबिक यह कार मिडिल क्लास फैमिली यूज को ध्यान में रखकर तैयार की गई है और इसे किफायती 7-सीटर विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।
हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किए हैं, लेकिन टीजर वीडियो और लीक जानकारियों से इसके फीचर्स और लेआउट की काफी जानकारी सामने आई है।
निसान ग्रैवाइट को सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एमपीवी सेगमेंट में उतारा जाएगा। इस सेगमेंट में पहले से Maruti Suzuki Ertiga जैसी कारें मौजूद हैं। Gravite को ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो सीमित बजट में 7-सीटर कार चाहते हैं और शहर के साथ-साथ फैमिली ट्रैवल के लिए भी इस्तेमाल करना चाहते हैं।
कंपनी ने Gravite के पूरे एक्सटीरियर को अभी रिवील नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह Renault Triber के प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। टीजर में दिखाई झलक के अनुसार इसमें सिग्नेचर LED DRLs, बड़ी फ्रंट ग्रिल, LED हेडलाइट्स और टेललाइट्स के साथ स्पोर्टी फ्रंट और रियर बंपर देखने को मिल सकते हैं। कुल मिलाकर डिजाइन कॉम्पैक्ट होने के साथ फैमिली-ओरिएंटेड नजर आता है।
लॉन्च से पहले सामने आई जानकारी के मुताबिक निसान ग्रैवाइट में रिमूवेबल थर्ड रो सीट्स दी जा सकती हैं, जिससे जरूरत के हिसाब से बूट स्पेस बढ़ाया जा सके। इसके अलावा सेकेंड रो में रिक्लाइनिंग सीट्स, ड्यूल-टोन डैशबोर्ड और मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील मिलने की उम्मीद है।
फीचर्स की बात करें तो इसमें फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, बड़ा डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, कीलेस एंट्री, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, डैशकैम जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है।
निसान ने अभी इंजन को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 1.0-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो लगभग 72 पीएस की पावर और 96 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन विकल्प मिलने की संभावना जताई जा रही है।
इस सवाल का साफ जवाब कीमत के खुलासे के बाद ही मिल पाएगा। फिलहाल, जो जानकारियां सामने आई हैं, उनसे संकेत मिलता है कि निसान ग्रैवाइट को बजट-फ्रेंडली 7-सीटर विकल्प के तौर पर पेश किया जा सकता है। लेकिन इसे सबसे सस्ती कहना अभी जल्दबाजी होगी।
निसान ग्रैवाइट एक ऐसी कॉम्पैक्ट 7-सीटर कार के रूप में सामने आ रही है, जो मिडिल क्लास परिवारों की जरूरतों - सीटिंग, फीचर्स और रोजमर्रा की उपयोगिता पर फोकस करती है। लॉन्च के बाद इसकी कीमत, माइलेज और रियल-वर्ल्ड परफॉर्मेंस ही तय करेगी कि यह सेगमेंट में कितनी मजबूत दावेदार साबित होती है।
Published on:
09 Feb 2026 04:48 pm
बड़ी खबरें
View Allऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
