Mika Singh Land Rover Defender: मशहूर पंजाबी गायक मीका सिंह अपने शानदार गानों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इसके साथ ही वह अपने करीबियों को महंगी गाड़ियां गिफ्ट करने के लिए भी मशहूर हैं। हाल ही में उन्होंने अपने मैनेजर और बचपन के दोस्त कंवलजीत सिंह को एक शानदार लैंड रोवर डिफेंडर गिफ्ट की है।
इस खबर की जानकारी हमें YouTube चैनल Cars For You से मिली है, जो सेलिब्रिटीज और उनकी लग्जरी गाड़ियों से जुड़ा कंटेंट पोस्ट करता है। इस वीडियो में मिका सिंह अपने दोस्तों के साथ लैंड रोवर डिफेंडर के सामने पोज़ देते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन खास बात यह है कि यह कार उन्होंने अपने मैनेजर कंवलजीत सिंह को गिफ्ट की है। कंवलजीत न सिर्फ उनके मैनेजर हैं बल्कि उनके बचपन के दोस्त भी हैं। जाहिर है, इतनी महंगी कार पाकर वह बेहद खुश नजर आए।
लैंड रोवर डिफेंडर दुनिया की सबसे पावरफुल और लग्जरी ऑफ-रोडिंग SUVs में से एक है। इस कार को कई बड़े सेलिब्रिटीज अपनी गैरेज में रखना पसंद करते हैं। यह कार शानदार ऑफ-रोड क्षमताओं के साथ ही बेहद आरामदायक इंटीरियर से लैस है। इसमें तमाम एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, की-फीचर्स नीचे दिया जा रहा है।
लैंड रोवर डिफेंडर भारत में कई इंजन ऑप्शंस में आती है, जिसकी डिटेल टेबल में देखि जा सकती है।
इंजन | पावर | टॉर्क |
---|---|---|
2.0-लीटर पेट्रोल | 296 hp | 400 Nm |
3.0-लीटर पेट्रोल | 400 hp | 550 Nm |
5.0-लीटर सुपरचार्ज्ड पेट्रोल | 518 hp | 625 Nm |
3.0-लीटर डीजल | 300 hp | 650 Nm |
सभी इंजनों के साथ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है, जिससे यह SUV किसी भी तरह की सड़क और ऑफ-रोड परिस्थितियों में बेहतरीन परफॉर्मेंस देती है।
भारत में लैंड रोवर डिफेंडर की कीमत 1.04 करोड़ रुपये से 1.64 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।
लैंड रोवर डिफेंडर 110 की लोकप्रियता सिर्फ मिका सिंह तक सीमित नहीं है। यह बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के कई बड़े सितारों की पसंदीदा गाड़ी है। इस दमदार SUV के मालिकों में अमिताभ बच्चन, करीना कपूर, अर्जुन कपूर, संजय दत्त, केएल राहुल, सुनील शेट्टी, अहान शेट्टी, नेहा कक्कड़, सनी देओल, सोनम कपूर और जिमी शेरगिल जैसे नाम शामिल हैं।
Published on:
25 Mar 2025 10:28 am