Bajaj Pulsar NS400Z vs Triumph Speed T4: 400cc सेगमेंट की बाइक्स इन दिनों युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय हो रही हैं। इस कैटेगरी में बजाज ने अपनी नई Pulsar NS400Z को तगड़े अपडेट्स के साथ लॉन्च किया है जो अब पहले से ज्यादा पावरफुल और एडवांस हो चुकी है। दूसरी ओर इस सेगमेंट में एक मजबूत खिलाड़ी के रूप में Triumph Speed T4 भी बाजार में मौजूद है। अगर आप सोच रहे हैं कि इन दोनों बाइक्स में कौन सी ज्यादा वैल्यू फॉर मनी है तो यह डिटेल्ड कंपेरिजन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
दोनों बाइक्स की डिजाइन मॉडर्न और स्ट्रीटफाइटर लुक वाली है लेकिन Triumph Speed T4 का साइज और व्हीलबेस थोड़ा ज्यादा है जिससे यह बाइक ज्यादा स्थिर लगती है। Pulsar NS400Z थोड़ी हल्की है जिससे इसका पावर-टू-वेट रेशियो बेहतर हो जाता है।
फीचर | Bajaj Pulsar NS400Z | Triumph Speed T4 |
---|---|---|
व्हीलबेस | 1,344 mm | 1,406 mm |
फ्यूल टैंक क्षमता | 12 लीटर | 13 लीटर |
ग्राउंड क्लीयरेंस | 168 mm | 170 mm |
वजन (Kerb) | 174 किलोग्राम | 180 किलोग्राम |
सीट हाइट | 805 mm | 806 mm |
Pulsar NS400Z अब एडवांस डिजिटल LCD डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ट्रैक्शन कंट्रोल, राइडिंग मोड्स जैसे फीचर्स से लैस है। वहीं, Speed T4 में फीचर्स थोड़े बेसिक हैं।
फीचर | Bajaj Pulsar NS400Z | Triumph Speed T4 |
---|---|---|
इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर | कलर्ड डिजिटल LCD | डिजिटल + एनालॉग |
ब्लूटूथ कनेक्टिविटी | हां | नहीं |
राइडिंग मोड्स | Rain, Road, Off-road, Sport | नहीं |
ट्रैक्शन कंट्रोल | हां | नहीं |
USB चार्जिंग | हां | हां |
लाइटिंग | फुल LED | LED हेडलैंप |
अगर पावर और परफॉर्मेंस की बात करें तो, Pulsar NS400Z Triumph Speed T4 को पछाड़ देती है। इसकी पावर ज्यादा है टॉप स्पीड ज्यादा है और वजन भी कम है।
स्पेसिफिकेशन | Bajaj Pulsar NS400Z | Triumph Speed T4 |
---|---|---|
इंजन डिसप्लेसमेंट | 373cc | 398cc |
इंजन टाइप | सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, DOHC | सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, DOHC |
मैक्स पावर | 42 bhp @ 8,800 rpm | 30.6 bhp @ 7,000 rpm |
मैक्स टॉर्क | 35 Nm @ 6,500 rpm | 36 Nm @ 5,000 rpm |
गियरबॉक्स | 6-स्पीड | 6-स्पीड |
टॉप स्पीड | 157 kmph | 135 kmph |
Pulsar में अपसाइड डाउन फ्रंट फोर्क्स और चौड़े रेडियल टायर्स दिए गए हैं जो स्पोर्टी राइडिंग के लिए बेहतर हैं। वहीं, Speed T4 में पारंपरिक टेलीस्कोपिक फोर्क्स हैं।
हार्डवेयर फीचर | Bajaj Pulsar NS400Z | Triumph Speed T4 |
---|---|---|
चेसिस टाइप | स्टील पेरिमीटर फ्रेम | हाइब्रिड स्पाइन, ट्यूबलर स्टील |
फ्रंट सस्पेंशन | 43mm अपसाइड डाउन फोर्क्स | टेलीस्कोपिक फोर्क्स |
रियर सस्पेंशन | मोनोशॉक (प्रीलोड एडजस्टेबल) | मोनोशॉक (प्रीलोड एडजस्टेबल) |
फ्रंट ब्रेक | 320mm डिस्क | 300mm डिस्क |
रियर ब्रेक | 230mm डिस्क | 230mm डिस्क |
ABS | डुअल-चैनल ABS | डुअल-चैनल ABS |
Bajaj Pulsar NS400Z vs Triumph Speed T4: कौन सी बाइक है ज्यादा वैल्यू फॉर मनी?
मॉडल | एक्स-शोरूम कीमत |
---|---|
Bajaj Pulsar NS400Z | Rs. - 1.92 लाख |
Triumph Speed T4 | Rs. 1.99 लाख - Rs. 2.05 लाख |
अगर आप एक ऐसी 400cc बाइक ढूंढ रहे हैं जिसमें दमदार परफॉर्मेंस, एडवांस फीचर्स और अफॉर्डेबल प्राइस मिल जाए तो Bajaj Pulsar NS400Z आपके लिए एक बेहतरीन चॉइस है। वहीं, Triumph Speed T4 उन लोगों के लिए हो सकती है जो ब्रांड वैल्यू, रिफाइंडनेस और एक इंटरनेशनल फील चाहते हैं लेकिन बजट थोड़ा ज्यादा है।
Published on:
11 Jul 2025 06:09 pm