16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गैस एजेंसी के पंप ऑपरेटर के घर मिला अवैध गैस गोदाम: भारी मात्रा में भरे और खाली सिलेंडर बरामद

Illegal gas warehouse busted: औरैया में घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध गोदाम पकड़ा गया है। मौके से बड़ी संख्या में खाली और भरे सिलेंडर बरामद किए गए हैं। यह अवैध गोदाम गैस एजेंसी के ऑपरेटर के घर में संचालित हो रहा था।

less than 1 minute read
Google source verification
अवैध घरेलू गैस गोदाम बरामद, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Illegal gas warehouse exposed: औरैया में एलपीजी गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण का बड़ा खुलासा हुआ है। छापामारी के दौरान बीच बस्ती में भारी मात्रा में भरा और खाली सिलेंडर बरामद हुए हैं। बरामद सिलेंडरों की संख्या देख प्रशासन भी चौंक गया।‌ मौके से संदिग्ध तेजाब भी बरामद किया गया है। बताया गया कि सिलेंडरों की कालाबाजारी की जाती थी। अवैध भंडारण का कार्य कोतवाली क्षेत्र में चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। अवैध गैस गोदाम गैस एजेंसी के ऑपरेटर के घर में बरामद किया गया।

19 खाली सिलेंडर बरामद

उत्तर प्रदेश के औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जैतापुर मोहल्ले के बीच अवैध गैस गोदाम का भंडाफोड़ किया गया है। बीच बस्ती में भारी मात्रा में सिलेंडर मिलने से छापा मारने पहुंची प्रशासनिक टीम चौक गई। मौके से कुल 29 सिलेंडर बरामद हुए हैं। जिनमें से 19 खाली सिलेंडर हैं। तेजाब की बोतलें भी बरामद हुई हैं। बताया गया कि सिलेंडरों की कालाबाजारी बड़े पैमाने पर हो रही थी। अवैध भंडारण गैस एजेंसी में काम करने वाले ऑपरेटर के घर में बरामद हुआ है।

क्या कहते हैं क्षेत्राधिकारी?

क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर छापा मारने की कार्रवाई की गई। दर्शन गैस एजेंसी के यहां ऑपरेटर के रूप में काम करने वाले शिवम कुमार पुत्र श्रवण कुमार निवासी जैतापुर सदर कोतवाली के घर के अंदर से सिलेंडर बरामद किया गया है। मौके से कुल 29 गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं, जिसमें 10 भरे हुए सिलेंडर शामिल हैं। कुल 76 लीटर तेजाब बरामद हुआ है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी भी मौजूद थे।