29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

औरैया, May 05, 2026

Auraiya News:हाईवे पार करते शिक्षक को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर,मौत

Road Accident:औरैया के जनेतपुर गांव के पास हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार कार की टक्कर से लखनऊ निवासी शिक्षक कौशल दुबे की मौत हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कार जब्त कर ली है।

औरैया। कानपुर-इटावा हाईवे पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर दिया। जनेतपुर गांव के पास हाईवे पार कर रहे लखनऊ निवासी एक शिक्षक को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम छा गया।

जानकारी के अनुसार, लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र के बहादुर खेड़ा निवासी कौशल दुबे (43) एक निजी स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। वह वर्तमान में शहर के तिलक नगर मोहल्ले में रहकर अध्यापन कार्य कर रहे थे। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे वह जनेतपुर स्थित जेपी इंटरनेशनल स्कूल के सामने हाईवे पार कर रहे थे। इसी दौरान कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि शिक्षक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही लहूलुहान हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर कार को पकड़ लिया। आरोपी चालक को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

इस दर्दनाक घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। पत्नी कामिनी दुबे और अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर फूट-फूट कर रो पड़े। परिजनों का कहना है कि कौशल दुबे रोज की तरह स्कूल के कार्य से निकले थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह उनका अंतिम सफर होगा।

कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का मुख्य कारण सामने आया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वही पुलिस टीम पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि दुर्घटना की पूरी सच्चाई स्पष्ट हो सके।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें