
Saptahik Rashifal tula To meen
Saptahik Rashifal Mesh To Kanya : जनवरी के इस सप्ताह में मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी जैसे मुख्य त्योहार मनाए जाएंगे। इसी के साथ मौनी अमावस्या के दिन बहुत सारे ग्रहों का योग भी बन रहा है। इन ग्रहों की चाल कुछ राशिवालो के लिए बेहद ही लाभकारी रहने वाली है। वहीं कुछ राशि के जातक को इस सप्ताह खास सावधानी रखने की जरूरत है। साप्ताहिक राशिफल के द्वारा हम अपने आने वाले सप्ताह के बारे में पता लगा सकते हैं। सप्ताहिक राशिफल से करियर, लव लाइफ और सेहत के बारे में पता कर सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं तुला से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह।
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और मनचाही सफलता दिलाने वाला साबित होगा। यदि आप लंबे समय से किसी प्रोजेक्ट अथवा कार्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत थे तो इस सप्ताह उसमें आ रही अड़चनें दूर हो जाएंगी और वह इष्टमित्रों एवं शुभचिंतकों की मदद से अंतत: समय पर पूरा भी हो जाएगा।
करियर-कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह सफल एवं लाभप्रद रहने वाला है। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो इस सप्ताह मनचाहे स्थान पर तबादले या मनचाहे पद पाने की कामना पूरी हो सकती है। टारगेट ओरिएंटेड जॉब करने वालों के लिए यह सप्ताह विशेष रूप से अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह आप सत्ता-सरकार से जुड़े अधिकारियों को साधते हुए अपने अधूरे कार्य को पूर्ण करने में कामयाब हो जाएंगे। पार्टनरशिप में काम करने वालों के लिए
यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह न सिर्फ आपके कारोबार का विस्तार होगा बल्कि आप किसी नये व्यवसाय की शुरुआत भी कर सकते हैं। यदि आप किसी परीक्षा अथवा प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए हैं तो आपको इस सप्ताह के अंत तक इससे जुड़ा कोई शुभ समाचार मिलेगा।
लव पार्टनर के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में जहां अपने कार्यों को पूरा करने के लिए तमाम चीजों से समझौता करना पड़ सकता है वहीं इस दौरान आपके सिर पर आए कुछ बड़े खर्च आर्थिक असंतुलन का कारण बनेंगे। इस सप्ताह नौकरीपेशा जातक को अपने काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही या आलस्य करने से बचना चाहिए अन्यथा वे अपने बॉस के गुस्से का शिकार हो सकते हैं।
सप्ताह की शुरुआत में आप जिन लोगों से सहयोग और समर्थन की अपेक्षा करेंगे, समय पर वे ही लोग आपको ठेंगा दिखा देंगे। जिसके चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। हालांकि
सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा रहने वाला है। इस दौरान आप अपने करियर और कारोबार से जुड़े कुछ बड़े निर्णय लेते हुए आत्मनिर्भर होने का प्रयास कर सकते हैं। खास बात ये कि बड़े फैसलों से आपके जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिलेगा। इस सप्ताह आपकी किसी प्रिय व्यक्ति से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है। इस दौरान आपको किसी मांगलिक उत्सव में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। कठिन समय में लव अथवा लाइफ पार्टनर आपकी ताकत बनेगा।
उपाय: हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाकर चालीसा का पाठ करें।
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सफलता के नये द्वार खोलने वाला साबित होगा। आपको लंबे समय से जिस अवसर की तलाश थी, इस सप्ताह किसी इष्टमित्र अथवा प्रभावी व्यक्ति की मदद से मिल जाएगा। यदि आप लंबे समय से बेरोजगार चल रहे थे तो आपको इस सप्ताह मनचाहा रोजगार मिल सकता है। वहीं पहले से कार्यरत लोगों को अधिकारी वर्ग की तरफ से प्रोन्नति का पुरस्कार प्राप्त हो सकता है।
सप्ताह की शुरुआत में कारोबार में थोड़ा आर्थिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है लेकिन उत्तरार्ध तक चीजें आपके कंट्रोल में होंगी। इस दौरान आपकी व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ जाएंगी। इस दौरान आप मनचाहा लाभ कमाने के लिए अपनी कारोबारी रणनीति में बड़ा बदलाव कर सकते हैं। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद, सफल एवं लाभप्रद साबित होंगी। इस सप्ताह आपकी आय के नये स्रोत बनेंगे तथा संचित धन में वृद्धि होगी।
सप्ताह के उत्तरार्ध में धनु राशि पर उनके गुरु, पिता एवं इष्टमित्रों की विशेष कृपा बनी रहेगी। लव लाइफ की दृष्टि से पूरा सप्ताह अनुकूल है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दें तो सेहत भी सामान्य रहेगी।
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मकर राशि के जातको को इस सप्ताह आलस्य और अभिमान से बचने की बहुत ज्यादा आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह यदि आप किसी कार्य को आलस्य अथवा अभिमान के कारण छोड़ देने का निर्णय करते हैं तो आपको बाद में उसके लिए पछताना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में मकर राशि के जातकों को भूमि-भवन अथवा पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरा जमीन-जायदाद से जुड़े मामले का समाधान निकालने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं।
सप्ताह की शुरुआत
व्यवसाय से जुड़े लोगों को सप्ताह की शुरुआत में कारोबार में थोड़ी मंदी का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपकी आय में कभी बहुत ज्यादा गिरावट तो कभी अपेक्षा से अधिक लाभ होने की स्थितियां बनेंगी। इस सप्ताह संतानपक्ष से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में भाई अथवा बहन के साथ किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है।
लव लाइफ
किसी तीसरे व्यक्ति की जरूरत से ज्यादा दखलंदाजी से आपकी लव लाइफ में दिक्कतें आ सकती हैं। दांपत्य जीवन में भी जीवनसाथी से रूठने और मनाने का दौर चलता रहेगा।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में छोटे-छोटे कार्यों को भी पूरा करने में अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके सामने करियर और कारोबार को लेकर तमाम तरह की समस्याएं सामने आ सकती हैं, लेकिन आप धैर्य और विवेक के साथ उसका समाधान खोजने में अंतत: कामयाब हो जाएंगे। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी।
सप्ताह की शुरुआत में कुछ बड़े खर्चों के कारण आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। सत्ता-सरकार से जुड़े कार्य मनमुताबिक तरीके से न पूरे हो पाने के कारण मन थोड़ा खिन्न रहेगा। सप्ताह के मध्य में आपको मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के दोबारा उभरने से शारीरिक और मानसिक कष्ट हो सकता हैं। इस दौरान अपना खानपान एवं दिनचर्या सही रखें। कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह व्यक्तिगत रिश्तों में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी।
सप्ताह के पूर्वार्ध में आपके पिता के साथ किसी बात को लेकर संबंध बिगड़ सकते हैं। यदि आप चाहते हैं कि आपको लोगों से पूरा सहयोग और समर्थन मिले तो आपको उनके साथ विनम्रता और आदर के साथ पेश आना होगा। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें तथा उसका बेवजह प्रदर्शन न करें।
उपाय: भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाकर रुद्राष्टकं का पाठ करें।
मीन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत भले ही आपाधापी भरी रहे लेकिन उत्तरार्ध तक चीजें आपके नियंत्रण में आती हुई नजर आएंगी। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो सप्ताह की शुरुआत में आपके सिर पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। इस दौरान आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से खूब सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी क्योंकि वे आपके काम में बाधा डालने के लिए षडयंत्र रच सकते हैं।
सप्ताह की शुरुआत में आप जिस व्यक्ति से अपेक्षा करेंगे वही समय पर काम नहीं आएगा। ऐसे में किसी दूसरे पर निर्भर रहने की बजाय हर कार्य को अपने दम पर पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। यदि आप चाहते हैं कि सप्ताह के अंत तक आपको आर्थिक दिक्कत से न जूझना पड़े तो आपको सप्ताह से ही धन का प्रबंधन करके चलना चाहिए।
सप्ताह के मध्य में पार्टनरशिप में कारोबार करने वालों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान बाजार में फंसे पैसे को निकालने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह माता की सेहत को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा। यदि आपकी लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर तकरार चल रही है तो समझौता करने में आपका स्वाभिमान आड़े आ सकता है। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें।
उपाय: केसर का तिलक लगाएं और नारायण कवच का पाठ करें।
Published on:
17 Jan 2026 04:00 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
