30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, Mar 27, 2026

Surya Shani Yuti : सूर्य और शनि की युति : इन 7 राशियों पर मंडरा रहे हैं संकट के बादल, राम नवमी पर करें ये छोटा काम

Surya Shani Yuti Rashifal : राम नवमी 2026 पर सूर्य और शनि की विशेष युति का असर 7 राशियों पर पड़ेगा। जानें वृषभ से कुंभ तक किन राशियों को सावधान रहने की जरूरत है और कौन से सरल उपाय आपके जीवन में सुख-शांति ला सकते हैं।

Surya Shani Yuti

Surya Shani Yuti : राम नवमी 2026 राशिफल: इन 7 राशियों पर सूर्य-शनि का असर, जानें उपाय (फोटो सोर्स: Gemini AI)

Surya Shani Yuti Rashifal : वैदिक कैलेंडर के हिसाब से इस बार राम नवमी 27 मार्च को मनाई जाएगी। ग्रहों की चाल भगवान की तरह ही भक्तों की जिंदगी में बड़ा असर डालती है। खासकर इस बार, मीन राशि में सूर्य और शनि एक साथ हैं वो आपको खुद के साथ सख्ती और गहरा आत्म-निरीक्षण करने को कह रहे हैं। कर्क, मेष, मिथुन और मीन वालों के लिए तो यह दिन बहुत कुछ लेकर आ रहा है, चाहे आध्यात्मिक हो या भौतिक। शुक्र का मेष में आना नई शुरुआत के लिए टॉनिक जैसा है। दूसरी राशियों के लिए ये वक्त खुद को सुधारने और धैर्य रखने का है। आइए जानते हैं एस्ट्रोलॉजर शरद शर्मा से राम नवमी किन राशियों पर कैसा असर डालेगी और कौनसे उपाय आपके लिए फायदेमंद हैं।

वृषभ राशि (Taurus): खर्चों पर लगाम और मन पर काबू

चंद्रमा तीसरे भाव से गुजर रहा है, आपकी हिम्मत और जज्बा बढ़ेगा। शुक्र बारहवें भाव में बैठा है, खर्चे बढ़ेंगे मगर इसी के साथ आपकी आध्यात्मिक तरफ भी झुकाव गहरा हो जाएगा। सूर्य और शनि ग्यारहवें भाव में, मेहनत का पूरा फल दिलाने में मदद करेंगे। सोच-विचार में न उलझें, प्रैक्टिकल बने रहें। ये मौका है सुख और भक्ति दोनों में बैलेंस की। धीरे-धीरे आगे बढ़ना ही सबसे बढ़िया रहेगा।

उपाय: सफेद मिठाई या चावल दान करें, राम रक्षा स्तोत्र पढ़ें।

सिंह राशि (Leo): अहंकार त्यागें, बदलाव को अपनाएं

चंद्रमा बारहवें घर में मन शांत रखना है खुद को समझना है। आपकी अपनी राशि में केतु बैठा है, सादा जीवन अपनाने और अहं छोड़ने का इशारा है। सूर्य और शनि आठवें घर में, बड़े बदलाव और सुधार के संकेत। शुक्र नौवें घर में, धार्मिक कामों में मदद करेगा। यह दिन आपको भक्ति-शांति का रास्ता दिखाता है।

उपाय: गुड़ दान करें, “श्री राम जय राम जय जय राम” मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि (Virgo): तनाव और रिश्तों की अग्निपरीक्षा

चंद्रमा ग्यारहवें घर में इच्छाएं पूरी होंगी। मगर छठे घर में बुध, मंगल और राहु कुछ चुनौतियां और तनाव ला सकते हैं। आठवें घर का शुक्र, रिश्तों में बदलाव और सुधार लाने वाला है। राम नवमी का दिन अनुशासन और विश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उपाय: हरे फल दान करें और जरूरतमंद की मदद करें।

तुला राशि (Libra): काम का बोझ और वाणी पर नियंत्रण

चंद्रमा दसवें घर से गुजर रहा है, प्रोफेशनल लाइफ में नई तरक्की का मौका है। सातवें घर का शुक्र, रिश्तों को संतुलित रखेगा। छठे घर का सूर्य और शनि काम का बोझ बढ़ सकता है। संतुलन बनाए रखें, जल्दी-जल्दी फैसले न लें। राम नवमी आपके लिए जीवन में धर्म और कर्तव्य का सही रास्ता दिखाने का वक्त है। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें, सोच पॉजिटिव रखें।

उपाय: फूल चढ़ाएं और भगवान राम का नाम लें।

धनु राशि (Sagittarius): पारिवारिक कलह से रहें सावधान

चंद्रमा आठवें घर में भावनाएं गहरी होंगी, साथ ही लाइफ में पॉजिटिव बदलाव का मौका है। पांचवें घर का शुक्र, क्रिएटिविटी बढ़ाएगा और प्रेम संबंधों में सुधार मिलेगा। चौथे घर में सूर्य और शनि, घर में शांति बनाए रखने का इशारा देते हैं। ज्यादा सोचें नहीं, ध्यान आध्यात्मिक शिक्षा पर लगाएं। राम नवमी आपको मन की शांति और विश्वास की नई दिशा देगी।

उपाय: पीली मिठाई चढ़ाएं, “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र पढ़ें।

मकर राशि (Capricorn): रिश्तों में कड़वाहट की आशंका

चंद्रमा सातवें घर में पार्टनर या जीवनसाथी के साथ रिश्ते और मीठे हो जाएंगे। चौथे घर का शुक्र घर में आराम और लग्जरी बढ़ाएगा। मगर तीसरे घर का सूर्य और शनि बातचीत में थोड़ा दबाव महसूस होगा। इस वक्त बोलने पर कंट्रोल रखें, दूसरों की भावना का सम्मान करें। राम नवमी रिश्तों में समझ और प्यार बढ़ाएगा।

उपाय: काले तिल दान करें, भगवान के सामने सरसों के तेल का दीया जलाएं।

कुंभ राशि (Aquarius): बेचैनी और जल्दबाजी पड़ेगी भारी

चंद्रमा छठे घर में रुकावटें दूर होंगी, अधूरे काम पूरे होंगे। आपकी राशि में मंगल और राहु बैठकर एनर्जी देंगे, हालांकि थोड़ी बेचैनी भी होगी। शुक्र कम्युनिकेशन और क्रिएटिविटी बढ़ाएगा। शांत रहें, बिना वजह रिएक्ट न करें। राम नवमी सेवा और मेहनत के जरिये जीने की इंस्पिरेशन देता है।

उपाय: पक्षियों को दाना खिलाएं, भगवान श्री राम की स्तुति करें।

अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें