Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Surya Mangal Yuti 2025: सूर्य और मंगल की युति,17 अक्टूबर से बदल सकती है इन राशियों की किस्मत

Surya Mangal Yuti 2025: 17 अक्टूबर 2025 को सूर्य तुला राशि में प्रवेश करेंगे और मंगल के साथ युति बनाएंगे। ज्योतिष के अनुसार यह संयोग 5 राशियों वृषभ, सिंह, कन्या, तुला और कुंभ के लिए बेहद शुभ है। जानें किसे मिलेगा धन लाभ, करियर में सफलता और सुख-समृद्धि।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Dimple Yadav

Oct 01, 2025

Surya Mangal Yuti

Surya Mangal Yuti (photo- gemini ai)

Surya Mangal Yuti 2025: अक्टूबर का महीना काफी खास होने वाला है। दरअसल इस मीहने में कई बड़े ग्रह अपनी राशि बदलने वाले हैं। वहीं, 17 अक्टूबर को सूर्य देव तुला राशि में गोचर करने वाले हैं। इस समय तुला राशि में पहले से ही मंगल ग्रह विराजमान रहने वाले हैं। ऐसे में सूर्य मंगल की युति का निर्माण होने वाला है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह युति बहुत शक्तिशाली मानी जाती है और इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर भी देखने को मिलेगा। हालांकि, इनमें से 5 राशियों को विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। तो आइए जानते हैं, किन जातकों की किस्मत इस संयोग से चमक सकती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है। इस दौरान धन प्राप्ति के योग बनेंगे। यदि आप किसी निवेश की योजना बना रहे हैं तो यह सही समय है। आपको निवेश से अच्छा लाभ हो सकता है। जीवन में चल रहे विवाद खत्म होंगे और सुकून मिलेगा। संपत्ति खरीदने का विचार कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए भाग्यशाली रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए सूर्य और मंगल की युति बेहद शुभ है। आपको व्यापार में बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और करियर में भी प्रगति होगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या आर्थिक लाभ मिल सकता है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आप पर बनी रहेगी, जिससे घर-परिवार में सुख-समृद्धि आएगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को भी इस युति का भरपूर लाभ मिलेगा। इस समय आपको धन की प्राप्ति होगी और नया घर या संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। परिवार में शांति और सुख-समृद्धि बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा और आपके कामकाज में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए सूर्य और मंगल की युति विशेष रूप से लाभकारी रहेगी। यदि आप लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान हैं तो अब राहत मिलेगी। व्यापार में लाभ मिलेगा और धन की स्थिति मजबूत होगी। परिवार और दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। आर्थिक रूप से मजबूती आने से आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को भी इस संयोग का शुभ फल मिलेगा। बैंक बैलेंस बढ़ेगा और नौकरी-व्यापार में तरक्की के अवसर मिलेंगे। अविवाहित लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। आप नए कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे और जीवन में प्रगति के नए रास्ते खुलेंगे।