2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Surya Grahan 2026: फरवरी के महीने में इस दिन लगेगा साल पहला सूर्य ग्रहण, इन राशियों पांच राशियों को रहना होगा संभलकर

Surya Grahan 2026: फरवरी के महीने में साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार ये सूर्य ग्रहण कुछ राशियों के लिए प्रतिकूल रहने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं साल के पहले सूर्य ग्रहण से किन राशिवालों को सावधान रहना होगा।

2 min read
Google source verification
Surya Grahan 2026

unsplash

Surya Grahan 2026: साल 2026 में साल का पहला सूर्य 17 फरवरी 2026 को लगने जा रहा है। ये सूर्य ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण रहने वाला है। इस ग्रहण को 'रिंग ऑफ फायर' के नाम से भी जाना जाता है। वैज्ञानिक और धार्मिक दोनों ही दृष्टिकोण से वलयाकार सूर्य ग्रहण बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस सूर्य ग्रहण के समय में सूर्य चंद्रमा को लगभग 96 प्रतिशत तक ढक लेता है। वलयाकार सूर्य ग्रहण के समय में आसमान में एक अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। ज्योतिष दृष्टिकोण से साल का पहला सूर्य ग्रहण कुछ राशियों के लिए खास नहीं रहने वाला है। इस समय में इन राशियों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इस सूर्य ग्रहण से किन राशियों के जातकों को सावधान रहना होगा।

इन राशियों को रहना होगा संभलकर

कर्क राशि
साल का पहला सूर्य ग्रहण कर्क राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं रहने वाला है। इस समय में आपको किसी नये काम की शुरुआत करने से बचना होगा। इसके साथ ही इसका असर आपकी सेहत पर भी पड़ेगा। आपको मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है। अधिक खर्च करने से बचने की जरूरत है।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों पर इस ग्रहण का प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इस समय में आपके धन संचय में कमी आ सकती है। आपके अपने करियर के क्षेत्र में बेहद संभलकर चलने की जरूरत है। इस दौरान कोई भी काम बिना सोचे समझे ना करें।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के चतुर्थ भाव में सूर्य ग्रहण लगने जा रहे हैं। इस भाव में ग्रहण लगने के कारण आपके परिवार में स्थिति बिगड़ सकती है। अपनी सेहत और माता पिता की सेहत का खास ख्याल रखना होगा। काम को लेकर भी आपका मन परेशान हो सकता है। आर्थिक तंगी से आपका मन दुखी हो सकता है।

कुंभ राशि
आपकी राशि में साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। कुंभ राशि में ग्रहण लगने के कारण आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ आपके व्यापार में भी आपको घाटा हो सकता है। इस समय में किसी भी तरह का निवेश करने से बचें। जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के हानि के भाव में सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इस ग्रहण से आपको हर काम में हानि हो सकती। करियर के लिए गया कोई भी फैसला सोच समझ कर ही लें। इसके साथ ही अगर आप किसी नये काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो उसे कुछ समय के लिए रोक दें। कुछ लोगों को सेहत सी जुड़ी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।

Story Loader