13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shani Asta in Meen Rashi: मार्च के महीने में शनि होंगे मीन राशि में अस्त, इन राशियों की बदलेगी किस्मत

Shani Asta in Meen Rashi: मार्च के महीने में कर्मफल दाता शनि देव मीन राशि में अस्त होने जा रहे हैं। शनि के मीन राशि में अस्त होने से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं शनि अस्त से किन राशिवालों को फायदा मिल सकता है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Religiondesk

image

jayanti jha

Jan 29, 2026

Shani Asta in Meen Rashi

pintrest

Shani Asta in Meen Rashi: ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को न्याय और अनुशासन का कारक माना जाता है। शनि की चाल बदलने से हर क्षेत्र में बदलाव आता है। शनि ग्रह मार्च के महीने में होली के बाद अपनी चाल बदलने वाले हैं। पंचांग के अनुसार 13 मार्च 2026 को शाम 7 बजकर 13 मिनट पर अपनी ही राशि मीन में अस्त हो जाएंगे। शनि के अस्त होने का प्रभाव सारी 12 राशियों पर पड़ेगा। हर राशि के जातक को शनि के अस्त होने का अलग- अलग फल प्राप्त होगा। ज्योतिष गणना के अनुसार शनि के मीन राशि में अस्त होने से कुछ राशियों को भरपूर लाभ मिलने वाला है। शनि अस्त से इन राशियों को हर काम में सफलता मिलेगी और शुभ परिणाम मिलेंगे। आइए जाने शनि अस्त से किन राशियों को मिल सकता है लाभ।

इन राशियों की चमकेगी किस्मत

धनु राशि
शनि के मीन राशि में अस्त होने से धनु राशि के जातकों को बहुत सारे शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। 13 मार्च के बाद आपको करियर में सफलता मिल सकती है। इसके साथ ही रोजगार के नये- नये अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जिन लोगों का कोई जरूरी काम रूका हुआ था वो भी पूरा हो सकता है। इसके साथ ही बिजनेस के लिहाज से भी ये आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

कुंभ राशि
शनि का अस्त कुंभ राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ परिणाम लेकर आने वाला साबित होगा। इस दौरान आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही आपकी पैसों से जुड़ी परेशानी भी समाप्त होगी। जॉब बदलने वाले लोगों को नये काम के मौके मिल सकते हैं। अटका हुआ धन भी वापस मिलने की संभावना है। इस समय में परिवार के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।

मीन राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मीन राशि का स्वामी ग्रह शनि ग्रह को ही माना जाता है। शनि अपनी ही राशि में अस्त होंगे। शनि के मीन राशि में अस्त होने से मीन राशि वालों को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपकी सेहत में सुधार होगा। आर्थिक उन्नति होगी। व्यापारियों की आय में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही काम करने वाले लोगों को प्रमोशन भी मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंध गहरे होंगे।