Sawan Putrada Ekadashi 2025 : सावन का पावन महीना भगवान शिव को समर्पित होता है, लेकिन यह भगवान विष्णु की पूजा के लिए खास माना जाता है। और इस महीने आने वाली पुत्रदा एकादशी पर भी काफी अच्छा संयोग बन रहा है। इस साल सावन पुत्रदा एकादशी का व्रत 5 अगस्त, मंगलवार को रखा जाएगा। इस दिन खास बात यह है कि सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग जैसे शुभ योग बन रहे हैं, जो इसे और भी फलदायक बना देते हैं।
इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 5:50 बजे से 7:36 बजे तक रहेगा। इसी समय रवि योग भी बन रहा है, जो पूजा-पाठ और व्रत के लिए उत्तम समय माना जाता है। इस शुभ मुहूर्त में भगवान विष्णु की पूजा करने से संतान सुख मिलने की संभावना बढ़ जाती है। जिन दंपत्तियों को लंबे समय से संतान नहीं हो रही है, उनके लिए यह व्रत विशेष फलदायक होता है।
पौराणिक मान्यता है कि जो भी व्यक्ति सावन पुत्रदा एकादशी का व्रत करता है, भगवान विष्णु उसकी संतान से जुड़ी परेशानियों को दूर कर देते हैं। इस दिन की पूजा से न सिर्फ संतान सुख मिलता है, बल्कि जीवन के पाप भी मिट जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
Published on:
03 Aug 2025 01:08 pm